फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Road accident in Gonda Pickup full of devotees fell in ditch

गोंडा सड़क हादसा: श्रद्धालुओं से भरी पिकअप खाई में गिरी, तीन की मौत और 40 लोग घायल, सीएम योगी ने जताया शोक

Mon, 31 Jan 2022 09:07 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 31 Jan 2022 09:07 AM IST
सार

मृतकों में एक महिला भी शामिल है। सभी बहराइच जिले के निवासी हैं। जोकि संगम स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे थे। स्थानीय लोगों की मदद से प्रशासन राहत व बचाव कार्य में जुटा है।

विज्ञापन
Road accident in Gonda Pickup full of devotees fell in ditch
Road accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोंडा में तरबगंज-नवाबगंज मार्ग पर रानीपुर दुर्जनपुर पुल के एप्रोच मार्ग की खाईं में सोमवार तड़के श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप गिर गई। पिकअप में सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई और 40 लोग घायल हो गए। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। सभी बहराइच जिले के निवासी हैं। जोकि संगम स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे थे। स्थानीय लोगों की मदद से प्रशासन राहत व बचाव कार्य में जुटा है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोंडा में सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने व प्रभावित लोगों को हर संभव मदद और राहत प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


तख्त डालकर पिकअप में बनाया था डबल स्टोरी
पिकअप में लकड़ी का तख्त डालकर डबल स्टोरी सीट बनाई गई थी। जिस पर मुंडेरवा बहराइच के ठकुराइन प्रवाह इकौना और पयागपुर के कुछ लोग बैठकर प्रयागराज संगम स्थान करने के लिए जा रहे थे। तरबगंज थाने से 10 किलोमीटर दूरी पर दुर्जनपुर घाट पुल का एप्रोच मार्ग रानीपुर पहाड़ी स्थित पंडित जगनारायण शुक्ल स्मारक महाविद्यालय के सामने तीव्र मोड़ पर बना है। जहां पहले रिफ्लेक्टर भी लगाए गए थे। तरबगंज थाने की पुलिस ने बैरिकेडिंग भी लगा रखी थी। जिससे चालक को दूर से ही मोड़की स्थित दिख जाती थी। लेकिन लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बीच रिफ्लेक्टर और पुलिस की बैरिकेडिंग गायब हो गई। लिहाजा घने कोहरे में प्रतिदिन गाड़ियां इस मोड़ पर पलट रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 शनिवार रात एक एक घंटे के अंतराल पर दो हादसे
बता दें कि इसी स्थान पर शनिवार की रात एक एक घंटे के अंतराल पर दो वाहन खाई में गिर गए थे। जिसमें सवार लगभग एक दर्जन लोग चोटिल हुए हैं जिनमें पांच की हालत गंभीर बनी हुई है। शनिवार की देर रात सबसे पहले अनियंत्रित हो एक सवारियों से भरी स्कार्पियो गहरे खाई में चली गई। उसी के कुछ देर बाद एक होंडा कार भी नियंत्रण खोकर खाई में गिरी स्कार्पियो के ऊपर जा गिरी। जिससे दोनों वाहनों में सवार 12 लोगो को चोटें आई।घटना स्थल पर पहुंची डायल 112 के कर्मियों ने घायलों को सीएचसी तरबगंज भिजवाया। दोनों वाहन बस्ती जनपद से गोंडा के एक वैवाहिक कार्यक्रम में अलग अलग स्थान पर गये थे।


परसपुर से बस्ती जा रही स्कॉर्पियो में सवार पांच लोग जख्मी हो गए। जिसमें भरत लाल 45 रजवापुर बस्ती को गंभीर चोट आई है। वहीं राजेश कुमार 38, श्याम कुमार गुप्ता 42, अतुल सिंह 30, उमेश चंद्र 35 निवासी रजवापुर बस्ती भी घायल हैं। वहीं बेलसर से वापस बस्ती जा रही कार में सवार अंश सिंह 15 बाराबंकी, रणविजय सिंह 57, रत्नेश प्रताप सिंह 25, संतोष सिंह 27, अनूप सिंह 35, विश्व विजय सिंह 35, उदय भान सिंह 42 निवासी गढ़वा बस्ती जख्मी हो गए। जिसमें चार लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed