फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   River erosion intensifies, embankment protection work stopped

Gonda News: नदी का कटान तेज, तटबंधों की सुरक्षा का काम बंद

Sun, 22 Sep 2024 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 22 Sep 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
River erosion intensifies, embankment protection work stopped
करनैलगंज के बहुवन मदार माझा गांव में कटान करती सरयू नदी। - संवाद
गोंडा। सरयू नदी के घट रहे जलस्तर के साथ हो रहे कटान से दोनों तटबंधों पर आफत आ गई है। तटबंधों की सुरक्षा के लिए तैयार किया जा रहा घेरा कटान की भेंट चढ़ता जा रहा है। इससे कटान रोकने के कार्य को अब बंद कर दिया गया है। बांध के पास हो रहे कटान के चलते अस्थायी रास्ते पर आवागमन रोक दिया गया है।
विज्ञापन

रविवार को भी सरयू नदी का जलस्तर लगातार घटता रहा। कटान भी जारी रहा। इससे करीब आठ मीटर चौड़ाई और एक किलोमीटर से अधिक लंबाई में कटान हुआ। मगर कटान रोकने के उपाय कुछ भी नहीं हो पा रहे हैं। जो भी संसाधन नदी के किनारे लगाए गए थे वह सब नदी में समाहित हो चुके हैं। अब नदी कटान करती हुई बांध की तरफ बढ़ रही है। ग्रामीणों ने बांध से नदी तक आने-जाने के लिए बाढ़ खंड के अधिकारियों द्वारा जो अस्थायी रास्ता बनाया गया था उस रास्ते को काटकर मार्ग भी अवरुद्ध कर दिया है। जिससे कटान रोकने की प्रक्रिया भी रुक गई है।
विज्ञापन

बाढ़ खंड के अवर अभियंता रवि वर्मा ने बताया कि ग्रामीणों का विरोध देखकर कटान रोकने का कार्य और संसाधन जो नदी के किनारे लगाए जा रहे थे वह बंद कर दिए गए हैं। अब कटान थमने का इंतजार किया जा रहा है। नदी खतरे के निशान से 35 सेंटीमीटर नीचे आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ के अंतिम दौर में भी बाढ़ से प्रभावित ग्रामीणों की दुश्वारियां कम नहीं हो रही हैं। ग्राम नकहरा गांव के नौ गांव, चंदापुर किटौली के चार गांव के साथ बहुवन मदार माझा गांव से बाढ़ का पानी निकल गया। इसके बाद संक्रामक रोग फैलने लगे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों को प्रभावित क्षेत्रों में सक्रिय किया गया है। मगर कीचड़, गंदगी और मच्छरों का प्रकोप ग्रामीणों को अब सताने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed