{"_id":"5d8e45348ebc3e93ba1b209c","slug":"revenue-work-of-1821-villages-stalled-due-to-strike-by-lekhpal-gonda-news-lko4838818107","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपालों की हड़ताल से 1821 गांवों का राजस्व कार्य ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपालों की हड़ताल से 1821 गांवों का राजस्व कार्य ठप
विज्ञापन
गोंडा (करनैलगंज)। मांगों को लेकर 17 सितंबर से शुरू हुई लेखपालों की हड़ताल के कारण जनपद के 1821 गांवों का राजस्व कार्य ठप हो गया है। लोगों को आय, निवास, जाति व क्षतिपूर्ति आंकलन के साथ ही समाधान दिवस समेत विभिन्न राजस्व संबंधी काम ठप हो गए हैं। लेखपालों की हड़ताल के कारण छात्र-छात्राओं के आय, निवास, जाति सहित अन्य प्रमाण पत्रों के आवेदन पर रिपोर्ट नहीं लग पा रही है। अब तक 14 हजार आवेदन लंबित हो चुके हैं और इन पर रिपोर्ट नहीं लग पाई है।
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के तत्वावधान में शुक्रवार को जिले के चारों तहसीलों में तहसील अध्यक्षों की अगुवाई में धरना प्रदर्शन हुआ। गोंडा में पुजारी प्रसाद तो करनैलगंज में विनोद कुमार सिंह की अगुवाई में तहसील क्षेत्र के लेखपालों ने प्रदर्शन करते हुये जम कर नारे बाजी किया। लेखपाल संघ के तहसील मंत्री ज्ञान प्रकाश मिश्र ने बताया कि कन्नौज जिले के छिबरामऊ तहसील में एक अधिवक्ता एक महिला लेखपाल से गलत रिपोर्ट लगाने का दबाव बनाया जा रहा था। मना करने पर उसे मारपीट कर उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया। वही दूसरी तरफ उनके विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज करवा दिया गया।
जिला लेखपाल संघ के विरोध पर अधिवक्ताओं के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। मगर गिरफ्तारी अभी तक नहीं कराई गई है। उन्होंने कहा कि दोषियों की गिरफ्तारी कराने, घटना में शामिल अधिवक्ताओं का लाइसेंस निरस्त करने, लेखपालों के विरुद्ध दर्ज कराये गये फर्जी मुकदमे को स्पंज करने, इच्छुक लेखपालों को शस्त्र लाइसेंस दिलाने व कन्नौज के डीएम का तत्काल स्थानांतर किये जाने सहित हमारी अन्य मांगे शामिल हैं। आरआई अवधेश द्विवेदी, प्रभात कुमार, सुजीत कुमार, तेजबहादुर, धर्मेंद्र तिवारी, रमेशचन्द्र पांडेय एवं फैयाज खान, आत्माराम वर्मा, रामेश्वर पांडेय सहित तमाम लेखपाल प्रदर्शन में शामिल थे।