फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Revenue Inspector and two accountants suspended

राजस्व निरीक्षक व दो लेखपाल निलंबित

Tue, 07 Jun 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Tue, 07 Jun 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Revenue Inspector and two accountants suspended
तहसील दिवस में जुटे फरियादी - फोटो : अमर उजाला
 तरबगंज में मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में डीएम आशुतोष निरंजन पूरी रौ में नजर आए। उन्होंने लापरवाह राजस्व निरीक्षक व दो लेखपालों को निलंबित कर दिया। सुधर जाने की चेतावनी देते हुए दो टूक कहा कि फरियादियों की भीड़ बता रही है कि यहां लोगों को न्याय नहीं मिल रहा है।  
विज्ञापन


तरबगंज में डीएम ने जन सुनवाई में लापरवाही बरतने और कर्तव्यों का सही से निर्वहन न कर पाने के कारण लेखपाल राधेश्याम, सूर्यप्रताप सिंह व आरआई परशुराम शुक्ला को निलंबित करने के आदेश दिए है। उन्होंने दो टूक कहा कि कार्यप्रणाली सुधार लें अन्यथा कार्रवाई झेलने को तैयार रहें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पुराने समय में तरबगंज के एसडीएम पद पर रहे शंभू कुमार के कार्यकाल को बताते हुए डीएम ने तरबगंज के एसडीएम जेपी सिंह से कहा कि उनके जाने के बाद से यहां कोई काम नहीं हुआ है। फरियादियों की भीड़ देख डीएम ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में उमड़ी फरियादियों की भीड़ बता रही है कि तरबगंज में न्याय नहीं मिल रहा है ।
विज्ञापन
विज्ञापन


तरबगंज तहसील के चकबंदी विभाग की दायर निगरानी संबंधी विवाद को लेकर पेश हुए काश्तकार की शिकायत पर तरबगंज के चकबंदी सीओ को जमकर फटकार लगाई। डीएम ने परसदा के लेखपाल से स्पष्टीकरण तलब करते हुए न मौजूद रहने का कारण भी पूछा है।


कृषि आवंटन की एक पत्रावली पर एसडीएम के फालो न करने और नायब तहसीलदार के रिपोर्ट न देने पर सात दिवस में स्पष्टीकरण तलब किया गया है। मौके पर करीब 250 शिकायत दर्ज की गईं, जिनमें से एक का भी निस्तारण नहीं हो सका। उधर, सदर तहसील में एसडीएम सदर अविनाश कुमार, सीओ सिटी डॉ. राजेश त्रिपाठी ने जन शिकायतें सुनीं। इस दौरान यहां भी काफी लंबी कतार लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed