फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Revenue collection of Rs 67 crore done in two phases of OTS

Gonda News: ओटीएस के दो चरणों में हुई 67 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली

Thu, 16 Jan 2025 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 16 Jan 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Revenue collection of Rs 67 crore done in two phases of OTS
गोंडा। ओटीएस के तहत देवीपाटन जोन के चारों जिलों में बकाया बिजली बिल के 67 करोड़ रुपये उपभोक्ताओं से जमा कराए गए हैं। सबसे अधिक बहराइच से 25 करोड़ से अधिक की धनराशि जमा हुई है। जबकि सबसे कम राजस्व वसूली श्रावस्ती में हो पाई है। ओटीएस का प्रथम और द्वितीय चरण पूरा हो चुका है। बृहस्पतिवार से तीसरा चरण शुरू हो गया है।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता एमपी सिंह ने बताया कि योजना के तहत बकाया बिजली बिल की वसूली की जा रही है। साथ ही मीटर में गड़बड़ी की शिकायत पर मीटर बदले जा रहे हैं। पुराने मामलों का भी इस योजना के तहत समाधान कराया जा रहा है।
विज्ञापन

एकमुश्त समाधान योजना के पहले और दूसरे चरण में कुल 66.98 करोड़ रुपये जमा कराए गए हैं। इनमें बहराइच में सबसे ज्यादा 25.33 करोड़, गोंडा में 21.93 करोड़, बलरामपुर में 19.72 करोड़ और श्रावस्ती में 6.38 करोड़ रुपये शामिल हैं। मुख्य अभियंता का कहना है कि ओटीएस का तीसरा चरण शुरू हो गया है। जोन के सभी अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंताओं को निर्देश जारी कर दिया गया है। बिजली उपकेंद्र से लेकर गांव और मोहल्ले तक शिविर का आयोजन कराया जा रहा है। जिसके माध्यम से बिल वसूली और अन्य समस्याओं का समाधान कराया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed