{"_id":"6596f26242603b48d506f5c8","slug":"retired-health-worker-in-road-accident-gonda-news-c-100-1-gon1002-10670-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सड़क हादसे में सेवानिवृत्त स्वास्थ्यकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सड़क हादसे में सेवानिवृत्त स्वास्थ्यकर्मी
Thu, 04 Jan 2024 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 04 Jan 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
इटियाथोक (गोंडा)। मॉर्निंग वॉक पर निकला सेवानिवृत्त स्वास्थ्य कर्मी हिट एंड रन का शिकार हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। घटना की सूचना थाने पर दी गई है।
इटियाथोक थानाक्षेत्र के ग्राम पारासराय निवासी भास्कर नाथ तिवारी (62) स्वास्थ्य विभाग में वार्ड ब्वाय के पद पर तैनात थे। वह बीते जून माह में ही सेवानिवृत्त हुए थे। मृतक के बेटे संतोष तिवारी ने बताया कि पिता भास्कर नाथ मॉर्निंग वॉक के लिए जाते थे। बृहस्पतिवार को सादिकपुरवा के मुन्ना राम यादव के साथ मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे।
घर से एक किलोमीटर दूर इटियाथोक-गोंडा मार्ग पर बहलोलपुर बाजार में सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने घायल स्वास्थ्य कर्मी को मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार त्रिगुणायक ने बताया कि हादसे की सूचना मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।