फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Retired employee dies of heart attack

Gonda News: दिल का दौरा पड़ने से सेवानिवृत्त कर्मचारी की मौत

Fri, 25 Jul 2025 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 25 Jul 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Retired employee dies of heart attack
गोंडा। सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त कर्मी पंडरी कृपाल के तिरकोलिया निवासी सतीश मिश्र की बृहस्पतिवार शाम दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि गर्मी के कारण चक्कर आने से वह बेहोश होकर गिर पड़े। आनन-फानन निजी अस्पताल ले जाया गया। सतीश के पुत्र बबलू के अनुसार डॉक्टर ने हार्ट अटैक से मौत होने की बात कही है। वहीं, शुक्रवार को करनैलगंज के गज्जू पुरवा निवासी भीमा देवी को सीने में दर्द होने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। केशवपुर निवासी रुखसाना, मल्लापुर निवासी विमला देवी समेत आठ मरीजों को हार्ट अटैक होने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया। ईएमओ डॉ. अरिहंत ने बताया कि भीषण गर्मी के कारण पुरानी बीमारी से पीड़ित व दिल के मरीजों की समस्या बढ़ गई है। खानपान में संयम बरतने व नियमित योगाभ्यास करने का सुझाव दिया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed