{"_id":"69f8dd289fa2737353021049","slug":"retired-bank-employee-cyber-cheated-of-rs-738-lakh-gonda-news-c-100-1-slko1028-157612-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: रिटायर्ड बैंककर्मी से 7.38 लाख की साइबर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: रिटायर्ड बैंककर्मी से 7.38 लाख की साइबर ठगी
Mon, 04 May 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 04 May 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। जिले में साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक अधिकारी बनकर ठग ने रिटायर्ड कर्मी के खातों से 7.38 लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खरगूपुर के पिपरा भोधर देवरिया कला निवासी रिटायर्ड बैंककर्मी कमला प्रसाद मिश्र ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 23 अप्रैल 2026 को उनके पास एक फोन कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए पेंशन कार्ड बनवाने का झांसा दिया। इसके लिए उसने व्हाट्सएप के माध्यम से एक एपीके फाइल भेजकर मोबाइल में एप डाउनलोड करने को कहा। एप इंस्टॉल करने पर ठग ने उनके बैंक खातों तक पहुंच बना ली। इसके बाद अलग-अलग तारीखों में कई ट्रांजक्शन कर बड़ी रकम निकाल ली गई। पीड़ित के अनुसार, 23 अप्रैल को ही उनके खाते से तीन बार में 3.81 लाख और 3.19 लाख रुपये निकाल लिए गए। इसके बाद एक मई को पेंशन खाते से आठ ट्रांजक्शन के जरिए 38 हजार रुपये और पार कर दिए गए।
घटना की जानकारी तब हुई जब 30 अप्रैल को पेंशन खाते में राशि आने के बाद बैलेंस चेक किया गया। पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने व्हाट्सएप पर खुद को दिलीप कुमार मरिधा, जनरल मैनेजर, बैंक ऑफ इंडिया बताते हुए फर्जी आईडी कार्ड भी भेजा और जन्मतिथि सहित अन्य गोपनीय जानकारियां हासिल कर लीं। साइबर थाने के प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश यादव ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संबंधित बैंक खातों की जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि ठग तक पहुंचा जा सके।