फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Responsibility assigned to workers in PM's rally

दिसंबर में भाजपा की छह बड़ी यात्राएं होंगी, 50-50 हजार कार्यकर्ता भाग लेंगे

Wed, 08 Dec 2021 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Responsibility assigned to workers in PM's rally
गोंडा। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों एवं अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक जिला कार्यालय पर हुई। मुख्य अतिथि भाजपा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा व विशिष्ट अतिथि जिला प्रभारी एमएलसी इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह रहे।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी समय में होने वाली यात्राओं, रैलियों एवं अभियानों के संबंध में हुई बैठक में जनपद के सभी विधायक एवं सभी विधानसभा की विधान सभा संचालन समिति के लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बैठक के दौरान अवध क्षेत्र के अध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा ने कहा कि संभवत: 16 दिसंबर से प्रदेश में छह यात्राएं निकलनी है। यात्रा का मार्ग एवं सभा स्थल का चयन हो चुका है। यात्रा में होने वाली सभाओं में 50,000 की संख्या का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 दिसंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देवीपाटन मंडल की धरती पर आगमन हो रहा है। वह प्रदेश की एक बहुप्रतीक्षित परियोजना सरयू नहर परियोजना का लोकार्पण करने आ रहे हैं। यह परियोजना 42 वर्षों पूर्व शुरू हुई थी। सपा बसपा व कांग्रेस के कार्यकाल में यह परियोजना लूट का अड्डा बनी रही।
योगी सरकार एवं मोदी सरकार में इस योजना को 4 वर्षों में संपूर्ण कर दिया। उन्होंने बताया कि हमारी सभी छह यात्राओं का समापन लखनऊ में मोदी जी के द्वारा होगा। उन्होंने बताया कि अनुसूचित मोर्चा के सम्मेलन होने हैं, जिनके लिए टोली बनाने का काम चल रहा है।
युवाओं द्वारा पूरे प्रदेश में मोटरसाइकिल रैली आयोजित होनी है। इसकी भी तैयारी चल रही है। बैठक में विधानसभा प्रभारी प्रेम प्रकाश अग्रहरि, राम दयाल यादव, सच्चिदानंद पाठक, महामंत्री आशीष त्रिपाठी, यात्रा प्रमुख विनय शर्मा, जसवंत लाल सोनकर सहित जिले के सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप व संचालन जिला महामंत्री विष्णु प्रताप नारायण सिंह ने किया।
उन्होंने बताया कि अवध क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी विधानसभाओं में प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता 14 दिसंबर से चुनाव तक प्रवासी के रूप में रहने वाले हैं। मध्य प्रदेश के संगठन मंत्री हित आनंद अवध क्षेत्र का काम देखेंगे, जिनका केंद्र बहराइच रहेगा।
युवाओं के जागरण एवं प्रभात फेरी का अभियान शुरू होने वाला है। इसके अलावा सभी जनप्रतिनिधि 12 एवं 25 तारीख को कैंप लगाकर वितरण का कार्यक्रम करेंगे। इसमें अपने जिले के सभी पदाधिकारियों को भी किसी न किसी केंद्र पर रहना अनिवार्य है।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा इसी महीने से लाभार्थी संपर्क अभियान अंतर्गत सभी जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों को सभी लाभार्थियों के घर घर जाना होगा। सभी महिला पदाधिकारियों को बाहर से आने वाली महिला पदाधिकारियों के साथ मिलकर महिला लाभार्थियों के घर-घर जाकर संपर्क करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed