{"_id":"60c8de358ebc3e2db037662a","slug":"reshuffle-in-the-deployment-of-17-including-five-shos-gonda-news-lko582602929","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच थानाध्यक्षों समेत 17 की तैनाती में फेरबदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच थानाध्यक्षों समेत 17 की तैनाती में फेरबदल
विज्ञापन
गोंडा। जिले में पुलिस अधीक्षक ने पहली बार बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। एसपी ने पांच थानाध्यक्षों समेत 17 निरीक्षकों की तैनाती में फेरबदल किया। दो निरीक्षकों समेत तीन को एसपी ने गैर जनपद के लिए कार्यमुक्त भी कर दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने निरीक्षक संजय कुमार को प्रभारी निरीक्षक कौड़िया से जनपद बस्ती, उपनिरीक्षक संजय तोमर को थानाध्यक्ष धानेपुर से बरेली जोन व निरीक्षक गोरखनाथ सरोज को महराजगंज के लिए रवाना किया है।
इसी तरह निरीक्षक श्याम बहादुर सिंह को प्रभारी आयोग सेल से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मनकापुर, निरीक्षक कृष्ण कुमार राणा को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मनकापुर से प्रभारी निरीक्षक थाना वजीरगंज, अशोक कुमार को प्रभारी विशेष जांच प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना खरगूपुर, उपनिरीक्षक शेषमणि पांडेय को चौकी प्रभारी बड़गांव कोतवाली नगर से थानाध्यक्ष धानेपुर, उपनिरीक्षक चितवन कुमार को थानाध्यक्ष खरगूपुर से थानाध्यक्ष कौड़िया बनाया है।
विज्ञापन
एसपी ने निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद को अपराध शाखा से प्रभारी परिक्षेत्रीय साइबर थाना/विशेष जांच प्रकोष्ठ, निरीक्षक विनय कुमार यादव को निरीक्षक अपराध कोतवाली करनैलगंज से निरीक्षक अपराध कोतवाली नगर, निरीक्षक राजनाथ सिंह को प्रभारी डीसीआबी/कोविड सेल से वाचक पुलिस अधीक्षक, निरीक्षक रमेश सिंह रावत को पुलिस लाइन से प्रभारी आयोग सेल भेजा गया है।
निरीक्षक रमाशंकर यादव को पुलिस लाइन से प्रभारी डीसीआरबी/कोविड सेल, निरीक्षक संतोष तिवारी को पुलिस कार्यालय से प्रभारी साइबर सेल, निरीक्षक जितेन्द्र बहादुर सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी आईजीआरएस प्रकोष्ठ, निरीक्षक दिलीप सिंह को व संदीप सिंह को पुलिस लाइन से अपराध शाखा में तैैनाती दी है।