फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Reservation changed in three bodies

Gonda News: तीन निकायों में बदला आरक्षण

Sun, 09 Apr 2023 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Apr 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Reservation changed in three bodies
गोंडा। नगर निकायों के आरक्षण की अंतिम सूची रविवार को जारी हो गई। इसमें करनैलगंज समेत तीन निकायों के आरक्षण में बदलाव हुआ है। इसी आरक्षण पर ही अब निकाय चुनाव होना है। अचानक हुए बदलाव से जिले में एक बार फिर खलबली मच गई है।
विज्ञापन

दसों निकायों के अनंतिम आरक्षण में करनैलगंज नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष की सीट पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हुई थी। अंतिम सूची में अब ये सीट पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित हो गई है। गोंडा व नवाबगंज नगर पालिका अध्यक्ष पद के आरक्षण में कोई बदलाव न होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। इसी तरह नवगठित धानेपुर नगर पंचायत अध्यक्ष की सीट अनारक्षित से महिला के लिए और तरबगंज नगर पंचायत अध्यक्ष की सीट महिला से अनारक्षित हो गई है।
विज्ञापन

बेलसर नगर पंचायत अध्यक्ष पद ही अब अनुसूचित वर्ग की महिला के लिए आरक्षित रह गया है। वहीं, खरगूपुर नगर पंचायत अध्यक्ष की सीट पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित है। मनकापुर, कटराबाजार व परसपुर नगर पंचायत अध्यक्ष की सीट पहले भी अनारक्षित थी और अब भी अनारक्षित ही है। इस तरह अंतिम आरक्षण सूची में नगर निकायों में अध्यक्ष पद के लिए अनारक्षित महिलाओं के लिए दो, पिछड़ा वर्ग महिला के लिए दो व अनुसूचित वर्ग महिला के लिए एक सीट है। जबकि पांच सीटें अनारक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर मजिस्ट्रेट/प्रभारी (निकाय) अर्पित गुप्त ने बताया कि निकायों के आरक्षण की अंतिम सूची जारी हो गई है। चुनाव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। तीन निकायों में बदलाव हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed