फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Report sought from the Lekhpal regarding a complaint about the obstruction of a public path

Gonda News: सार्वजनिक रास्ता रोकने की शिकायत पर लेखपाल से मांगी रिपोर्ट

Sat, 12 Sep 2026 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 12 Sep 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Report sought from the Lekhpal regarding a complaint about the obstruction of a public path
नगर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में ​सुनवाई करते निरीक्षक। स्रोत: पुलिस
गोंडा। कजरी तीज की तैयारियों के बीच शनिवार को जिले के 17 थानों में समाधान दिवस आयोजित किया गया। थाने पहुंचे फरियादियों की शिकायतें दरोगाओं और राजस्व निरीक्षकों ने सुनीं।
विज्ञापन

देहात कोतवाली के पश्चिम पुरवा ठकुरापुर निवासी राजेश्वरी प्रसाद ने शिकायती पत्र देकर बताया कि गांव के बाहर आने-जाने के लिए ग्रामसभा की भूमि से सार्वजनिक रास्ता है। गांव के कुछ लोग उन्हें रास्ते से आने-जाने से रोक रहे हैं और पिटाई की धमकी दे रहे हैं। मामले में लेखपाल से रिपोर्ट मांगी गई है। पांडेय पुरवा भगहर बुलंद निवासी अनंतराम ने बताया कि कुछ लोग उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। मामले में क्षेत्रीय लेखपाल से आख्या तलब की गई है। भोधर पुरवा बनवरिया निवासी रामखेलावन पांडेय ने चकमार्ग खाली कराने की मांग की। राजस्व निरीक्षक ने क्षेत्रीय लेखपाल से आख्या मांगी है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली, देहात कोतवाली समेत अन्य थानों में सुबह से ही फरियादियों की आवाजाही रही। लोगों ने भूमि विवाद, कब्जे, रास्ते और आपसी विवाद की शिकायतें दर्ज कराईं। नगर कोतवाली में निरीक्षक अपराध अरविंद यादव और देहात कोतवाली में उपनिरीक्षक सहदेव दूबे ने फरियाद सुनी। खरगूपुर, इटियाथोक, वजीरगंज, नवाबगंज और मनकापुर समेत 17 थानों में समाधान दिवस आयोजित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed