फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Relief from flood but 22 villages still surrounded by water

Gonda News: बाढ़ से राहत लेकिन 22 गांव अब भी पानी से घिरे

Tue, 16 Jul 2024 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 16 Jul 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Relief from flood but 22 villages still surrounded by water

विज्ञापन
गोंडा। बैराजों से छोड़े जा रहे पानी में कमी आने से नदी के जलस्तर में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। इससे किसी नए गांव में बाढ़ तो नहीं आई लेकिन तरबगंज तहसील के करीब 22 गांव अब भी बाढ़ की समस्या से जूझ रहे हैं। हालांकि पानी कम होने से इस गांवों के लोगों को कुछ राहत मिली है।
करनैलगंज में सैकड़ों हेक्टेयर खेतों को नदी काट चुकी है। इससे किसानों को नुकसान पहुंचा है। सरयू में अब पानी के डिस्चार्ज पर लोगों की नजर टिकी है। बाहरी पानी आने के बाद फिर बाढ़ का दायरा बढ़ेगा। सरयू के पानी का फैलाव गांवों में होने और बैराजों से पानी न आने से जलस्तर खतरे के निशान से 73 सेंटीमीटर नीचे पहुंच गया है। पानी का डिस्चार्ज भी घटकर दो लाख क्यूसेक के करीब हो गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को बाढ़ चौकी ऐली परसौली पर तरबगंज विधायक प्रेमनरायन पांडेय और ब्लॉक प्रमुख बेलसर राजेंद्र प्रताप सिंह गुड्डू सिंह ने प्रशासन की तरफ से बाढ़ पीड़ितों में राहत सामग्री का वितरण किया। भरोसा दिया कि प्रशासन बाढ़ पीड़ितों के साथ है। विधायक ने बाढ़ पीड़ित अभिलाख, राममूरत, कृष्ण कुमार, रामदेव, राम मिलन, मंगल, चेतराम, मीरा से समस्याओं की जानकारी की। इस दौरान एसडीएम तरबगंज विशाल कुमार, नायब तहसीलदार चंदन जायसवाल, हल्का लेखपाल अंकित कुमार, ग्राम आशीष, सुरजीत सिंह, अर्जुन सिंह, सम्मयदीन शर्मा, महंत सिंह आदि लोग मौजूद रहे। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बीमारी बढ़ने पर रोकथाम के लिए चिकित्सकों की टीम भी स्वास्थ्य परीक्षण कर इलाज कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed