{"_id":"685d87c33d053038cf0d8e5a","slug":"rehearsal-held-to-test-flood-prevention-preparations-gonda-news-c-100-1-slko1028-139893-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बाढ़ से बचाव की तैयारियां परखने को हुआ पूर्वाभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बाढ़ से बचाव की तैयारियां परखने को हुआ पूर्वाभ्यास
Thu, 26 Jun 2025 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 26 Jun 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
ऐली परसौली के टेपरहन पुरवा में बाढ़ से बचाव की तैयारियों का जायजा लेतीं डीएम नेहा शर्मा। स्रोत:
उमरीबेगमगंज (गोंडा)। बाढ़ से बचाव की तैयारियां परखने के साथ ही तटवर्तीय इलाकों के लोगों को जागरूक बनाने के लिए बृहस्पतिवार को संयुक्त स्तर पर मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान सूचना फ्लैश की गई कि नदी में एक व्यक्ति डूब गया है। पुलिस के साथ एसडीआरएफ के गोताखोरों ने मौके पर पहुंच कर डूबे व्यक्ति को बचाकर बाहर निकाला।
इसके बाद एंबुलेंस से उसे अस्पताल भेजा गया। जहां मिले इलाज के बाद उसकी जान बचाई गई। पूर्वाभ्यास का यह पूरा नजारा बृहस्पतिवार सुबह ऐली परसौली के टेपरहनपुरवा में दिखाई दिया। इस दौरान जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने खुद मौके पर मौजूद रहकर राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों को परखा। साथ ही नावों, जीवन रक्षक उपकरणों, मेडिकल टीम, पशु चिकित्सा दल एवं राशन वितरण, पशु चारा, दवा छिड़काव आदि व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी भी ली।
निर्देश दिया कि बाढ़ के दौरान किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक संसाधन पहले से उपलब्ध रखें और राहत शिविरों की तैयारी पूर्ण रूप से सुनिश्चित की जाए। वहीं कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने अफसरों के साथ मोटर बोट से जाकर जल स्तर की जानकारी ली। डीएम ने कहा कि बाढ़ के समय लोगों को समय से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना, उन्हें भोजन, चिकित्सा और आवास की सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
कहा कि बाढ़ से निपटने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय बना कर कार्य करें ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। निर्देश दिया कि बाढ़ चौकियों के माध्यम से नदी के पानी पर लगातार 24 घंटे निगरानी की जाए। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा, एडीएम आलोक कुमार, तहसीलदार तरबगंज सत्यपाल सिंह, नायब तहसीलदार जयशंकर सिंह, संतोष कुमार यादव, अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड जय सिंह, आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
यहां भी परखी गई तैयारियां
मनकापुर (गोंडा)। कोतवाली परिसर के पास भी बृहस्पतिवार को पूर्वाभ्यास के दौरान आपात स्थिति में तत्काल राहत पहुंचाने, घायलों को सुरक्षित स्थानों तक ले जाने और बचाव उपकरणों के प्रयोग की जानकारी दी गई। मॉकड्रिल का नेतृत्व उपजिलाधिकारी अवनीश त्रिपाठी व पुलिस क्षेत्राधिकारी उदित नरायन पालीवाल ने किया। कोतवाल मनोज कुमार पाठक, खंड विकास अधिकारी गौरीशा श्रीवास्तव, रेंजर अभिषेक प्रताप सिंह, नायाब तहसीलदार चंदन जायसवाल, अनिल तिवारी, डॉक्टर रबीश रिजवी, राजस्व निरीक्षक पुरुषोत्तम सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।