फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Registrar Kanungo and Lekhpal suspended for not registering heritage

वरासत दर्ज न करने पर रजिस्ट्रार कानूनगो व लेखपाल निलम्बित

Tue, 16 Mar 2021 10:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Registrar Kanungo and Lekhpal suspended for not registering heritage
गोंडा के तरबगंज मे आयोजित समाधान दिवस में समस्या सुनते डीएम व एसपी। - फोटो : GONDA
गोंडा। जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन मंगलवार को तहसील तरबगंज में हुआ। जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही व एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने शिकायतें सुनीं। संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने ग्राम पंचायत चंदीपुर निवासी समीर सिंह की शिकायत पर रजिस्ट्रार कानूनगो विजय मिश्रा तथा चंदीपुर के लेखपाल सुधाकर श्रीवास्तव को निलंबित करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

शिकायकर्ता समीर सिंह ने डीमए को बताया कि वह विगत दो माह से वरासत दर्ज कराने के लिए लेखपाल व कानूनगो से सम्पर्क कर रहा है। मगर उसकी वरासत दर्ज नहीं की गई। इसपर नाराज डीएम ने दोनों कर्मियों को तत्काल निलम्बित करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

इसी तरह मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए फरियाद लेकर आए धौरहराघाट निवासी एक व्यक्ति को डीएम ने आधे घंटे में मृत्युु प्रमाणपत्र दिलवाया। नौबस्ता वजीरगंज निवासी पारसनाथ दूबे ने पैतृक जायदाद हड़प लेने की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसपर डीएम ने एसओ वजीरगंज को मौका मुआयना कर निष्पक्ष जांच करते हुए कार्रवाई के आदेश दिए। सेमरी कला थाना उमरी बेगमगंज निवासी सुरेंद्र बहादुर सिंह ने शिकायत किया कि गांव के ही अपात्र व्यक्ति को पट्टा आवंटित कर दिया गया है। इस मामले मेे डीएम ने एसडीएम को स्वयं जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा के दौरान डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण समय से और गुणवत्तापूर्ण हो। उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस में ही विभागवार लंबित शिकायतों की समीक्षा की तथा संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी से शिकायत लंबित होने का कारण पूछा। तहसील तरबगंज में संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 102 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनमें से कुल 11 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed