{"_id":"673f71b2a1e61cf5ea0d1116","slug":"registered-will-of-deceaseds-property-gonda-news-c-100-1-slko1026-127644-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: मृतक की संपत्ति का कराया रजिस्टर्ड वसीयतनामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: मृतक की संपत्ति का कराया रजिस्टर्ड वसीयतनामा
Thu, 21 Nov 2024 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 21 Nov 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
तरबगंज (गोंडा)। तरबगंज उपनिबंधन कार्यालय के कर्मचारियों से मिलीभगत कर इटियाथोक क्षेत्र के बुजुर्ग (अब मृतक) की संपत्ति का रजिस्टर्ड वसीयतनामा कराने के मामले में एसपी के आदेश पर सात आरोपियों के खिलाफ तरबगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इटियाथोक के रमगढ़िया निवासी (हाल पता पड़री परासराय) सूर्यपता ने एसपी से मामले की शिकायत की थी।
सूर्यपता का आरोप है कि वह अपने पिता चंद्रिका प्रसाद की इकलौती संतान हैं। जनवरी 2020 में जब वह मायके से ससुराल गई थीं। तभी गांव के राघवराम ने जालसाजी कर उनके पिता की मौत से पहले का फर्जी वसीयतनामा तैयार किया व अपने तीन बेटों एवं सहयोगियों के साथ मिलकर उसका पंजीकरण भी करा दिया। आरोप है कि सदर तहसील में पंजीकरण न कराकर तरबगंज तहसील के उपनिबंधन कार्यालय के कर्मचारियों से मिलीभगत कर 30 जून 2020 को जालसाजी की घटना को अंजाम देते हुए वसीयत पंजीकृत करा दी गई। आरोप है कि इसके बाद मुख्य आरोपी व उसके बेटे उनकी भूमि पर लगे शीशम, सागौन व आम के पेड़ भी काट ले गए।
कोतवाल विवेक त्रिवेदी ने बताया कि राघवराम, उसके तीन बेटे महेश, भूपेंद्र व हनुमंत और राधिका प्रसाद, मेवालाल यादव निवासी रमगढ़िया इटियाथोक एवं अवधेश कुमार गुप्ता निवासी बहलोलपुर कोतवाली देहात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।