फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Reduction in the purchase center of Kundurukhi and Iteimaida on the outstanding sugarcane price

Gonda News: बकाया गन्ना मूल्य पर कुंदुरुखी व इटईमैदा के क्रय केंद्र में कटौती

Tue, 28 Oct 2025 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Reduction in the purchase center of Kundurukhi and Iteimaida on the outstanding sugarcane price
गोंडा। गन्ना किसानों के बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान न करने पर मंडल की तीन मिलों पर कार्रवाई की गई है। चिलवरिया चीनी मिल के साथ ही बलरामपुर की इटईमैदा व गोंडा के कुंदुरखी स्थित बजाज हिंदुस्थान शुगर मिल के क्रय केंद्र में भी कटौती की गई है। इन मिलों के क्रय केंद्र को गन्ना मूल्य के भुगतान में बेहतर कार्य करने वाली मिलों को आवंटित किया गया है।
विज्ञापन

देवीपाटन मंडल के चिलवरिया चीनी मिल पर गन्ना किसानों का वर्ष 2023-24 का 9.58 करोड़ रुपये व वर्ष 2024-25 का 94.53 करोड़ रुपये, कुंदुरखी स्थित बजाज हिंदुस्थान शुगर मिल पर 113 करोड़ रुपये व इटईमैदा पर 41 करोड़ रुपये की बकायेदारी है। इसकी वसूली को लेकर आरसी सहित अन्य कार्रवाई की जा चुकी है। चिलवरिया चीनी मिल के सभी 20 क्रय केंद्रों को दूसरी मिलों को आवंटित किया गया है। वहीं बलरामपुर के इटईमैदा चीनी मिल का एक क्रय केंद्र काटा गया है, जबकि गोंडा के कुंदुरखी स्थित बजाज हिंदुस्थान शुगर मिल के आठ क्रय केंद्र में कटौती की गई है। मंडल में कुल 464 गन्ना क्रय केंद्रों पर 4.87 लाख गन्ना किसानों से गन्ने की खरीद की जाएगी। उपायुक्त गन्ना आरबी राम ने बताया कि बकाया गन्ना मूल्य वाली मिलों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। मंडल के बाहर की पांच चीनी मिलें भी मंडल से गन्ने की खरीद करेंगी।
विज्ञापन


नवंबर में शुरू होेगी खरीद
गन्ना विभाग के अफसरों के मुताबिक नवंबर में ही गन्ना चीनी मिलों को संचालित करने की तैयारी की गई है। इसके तहत बलरामपुर चीनी मिल को 10 नवंबर, मैजापुर चीनी मिल को 9 नवंबर, परसेंडी को 7 नवंबर, जरवल रोड को 9 नवंबर, नानपारा व कुुंदुरुखी को 15 नवंबर, मनकापुर को 19 नवंबर व तुलसीपुर तथा इटईमैदा को 28 नवंबर से शुरू करने की तैयारी की गई है। जिला गन्ना अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि गन्ना किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed