फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Reduced water level, many villages surrounded by water

जलस्तर घटा, कई गांव पानी से घिरे

Sat, 17 Sep 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Sat, 17 Sep 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Reduced water level, many villages surrounded by water
घर में घुसा पानी - फोटो : अमर उजाला
 एल्गिन-चरसड़ी बांध का हिस्सा लगातार घाघरा में समाता जा रहा है तथा नदी की धारा सीधे करनैलगंज तहसील के गांवों की ओर मुड़ती जा रही है। दो दिनों में हुई कटान से कटे हुए बांध का करीब 200 मीटर से अधिक हिस्सा बह गया। वहीं घाघरा नदी का जलस्तर भले ही धीरे-धीरे घटने लगा हो, मगर बाढ़ से पीड़ितों की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। पानी से घिरे ग्रामीणों का एक बार फिर से पलायन शुरू हो गया है। 
विज्ञापन


क्षेत्र के ग्राम नकाहरा, घरकुंइया, प्रतापपुर, काशीपुर, अतरसुइया, दिवली के करीब दो दर्जन मजरों को बाढ़ के पानी ने अपनी आगोश में ले लिया है। अब वह अपना दायरा बढ़ाता ही जा रहा है। वहीं दूसरे दिन भी बाढ़ पीड़ितों को प्रशासन की तरफ से कोई मदद नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन


पूर्व में आए बाढ़ के पानी से अधिकतर फसलें नष्ट हो चुकी हैं। कुछ लोगों का आशियाना भी उजड़ चुका था। कि पुन: वही मुसीबत उनके सामने आकर खड़ी हो गई है। अपना सब कुछ गवां चुके ग्रामीणों के पास न तो अब खाने की व्यवस्था है और न ही पशुओं के लिए चारे का कोई जुगाड़ रह गया है। इसलिए वह अपना घर भी नहीं छोड़ पा रहे हैं। बांध का हिस्सा लगातार कट कर नदी में समाता जा रहा है। जिससे नदी का जलस्तर घटते समय भी क्षेत्र में पानी आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांध के बचाव का भी कोई उपाय प्रशासन की ओर से नहीं हो पा रहा है। एसडीएम हरिशंकर शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। बाढ़ एवं घाघरा का पानी घटने लगा है।अधिकांश पानी खेतों एवं गड्ढों में भरा हुआ है। नावें भी नहीं चल पा रही हैं, फिर भी गांवों में नावें लगी हुई हैं। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed