{"_id":"57dc3aed4f1c1b4509d47faa","slug":"reduced-36-thousand-students-in-council-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय स्कूलों में घटे 36 हजार छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय स्कूलों में घटे 36 हजार छात्र
अमर उजाला/गोंडा
Updated Sat, 17 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
नशे मंे धुत चालक से छात्राओं को छुड़ा परिजनों को सौंपते लोग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के प्रवेश को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग में भले ही योजनाओं की भरमार हो, लेकिन इस विभाग के अधिकारी अपने कमरों से निकलकर स्कूलों की हकीकत को देखने के लिए तैयार नहीं हैं। अधिकारियों के इसी उदासीनता से परिषदीय स्कूलों में पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष 36 हजार छात्र घट गए हैं। वैसे तो यह आंकड़ा जून का है, लेकिन इसके बाद जुलाई में इन स्कूलों में बच्चों का नामांकन कराना तो दूर जुलाई से लेकर अब तक इन स्कूलों में कितने छात्रों ने प्रवेश लिया, इसकी जानकारी ही विभागीय अफसरों के पास नहीं है।
परिषदीय विद्यालयों में बच्चों का नामांकन हो, इसके लिए गांव-गांव स्कूल चलो रैली का आयोजन स्कूल में पूरे तीन माह तक प्रवेश उत्सव व माह के अंतिम शनिवार को स्कूल में बच्चों का जन्मदिन मनाए जाने का कार्यक्रम समेत अन्य कई कार्यक्रम बेसिक शिक्षा विभाग संचालित कर रहा है। लेकिन इसके बावजूद विद्यालयों में नामांकन कराने को लेकर स्कूल चलो अभियान का नारा भी फ्लॉप साबित हो रहा है। शैक्षिक सत्र 2015-16 में जिले के तीन हजार परिषदीय स्कूलों में कुल 3.40 लाख छात्रों का नामांकन हुआ था।
नामांकन के इस स्तर में सुधार लाने के लिए बेसिक शिक्षा निदेशालय ने शैक्षिक सत्र 2016-17 के प्रारंभ में स्कूल चलो अभियान के अलावा प्रवेश उत्सव कार्यक्रम मनाए जाने की योजना तैयार की थी। अभियान के पहले चरण में अप्रैल व मई में स्कूल चलो अभियान की रैली निकालने के साथ-साथ विद्यालयों में प्रवेश उत्सव का आयोजन कर बच्चों का नामांकन कराया जाना था।
विज्ञापन
लेकिन बेसिक शिक्षा विभाग के यह सारे प्रयास अधिकारियों की उदासीनता के कारण महज कागजी रह गए। नए शैक्षिक सत्र के पहले दो माह में प्रवेश को लेकर किए गए इन तमाम प्रयासों के बाद इन स्कूलों में 3.03 लाख बच्चों का नामांकन ही हो सका। जिससे पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष 20 हजार बालिकाएं व 16 हजार बालक समेत 36 हजार छात्र इन स्कूलों में घट गए।
इनमें अधिकारियों ने अपने पिछले वर्ष के नामांकन लक्ष्य को हासिल करने के लिए जुलाई में नामांकन तेज किए जाने की योजना तैयार की थी, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही से यह योजना महज कागजी रह गई।
इनसेट
कक्षा नामांकन वर्ष 2015-16 नामांकन वर्ष 2016-17
1 48071 24349
2 59468 50404
3 62084 58792
4 54284 59842
5 46401 50979
6 22877 14085
7 23204 22064
8 24390 23355
नोट : परिषदीय विद्यालयों में नामांकन का यह आंकड़ा 31 मई तक का है।