फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Record made in the development of Gaura, the appearance of the changed area

गौरा के विकास में बनाया रेकार्ड, बदली क्षेत्र की सूरत

Tue, 16 Mar 2021 11:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Record made in the development of Gaura, the appearance of the changed area
गोंडा। गौरा विधान सभा में विकास कार्यों से क्षेत्र के पिछड़ेपन को दूर किया। सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि के लिए कई परियोजनाएं धरातल पर उतरी हैं। पूरे विस क्षेत्र में सिर्फ अब 17 सड़कें जर्जर बची हैं उनके भी जीर्णोद्वार की योजनाएं प्रस्तावित हैं। विकास के मामले में अव्वल बनाने के लिए 1100 करोड़ से अधिक के बजट की परियोजनाएं शुरू की। यह दावा विधायक प्रभात वर्मा का है।
विज्ञापन

गौरा क्षेत्र में छपिया व बभनाजोत ब्लाक के सभी गांव हैं और मनकापुर के आंशकि गांव शामिल हैं। विधायक प्रभात वर्मा का कहना है कि अब यह क्षेत्र भी पिछड़े नहीं हैं, यहां अच्छी सड़कों की सौगात मिली है। स्वामी नारायण मंदिर तक सबसे महत्वपूर्ण सड़क का निर्माण 17 करोड़ से हुआ है।
विज्ञापन

इसके अलावा राज्य योजना से तीन प्रमुख सड़कों का निर्माण, राज्य सड़क निधि से 12 सड़कें और दो पुल, पूर्वांचल विकास योजना से तीन सड़कें, अनजुड़ी बसावट योजना से 45 सड़कें, नाबार्ड से छह बड़ी सड़कों का निर्माण कराया गया है। इसके अलावा विधायक निधि योजना से 65 सड़कों के निर्माण व मरम्मत के कार्य कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गन्ना विभाग से भी तीन सड़कों का निर्माण हुआ। इसके अलावा स्वास्थ्य के क्षेत्र में 9 योगा वेलनेस सेंटर, महेवा नानकार में किसानों के कृषि विज्ञान केंद्र, छपिया व बभनजोत में एक-एक किसान कल्याण केंद्र, माध्यमिक शिक्षा से हथियागढ़ में राजकीय बालिका इंटर कालेज, एक राजकीय इंटर कालेज का निर्माण और राजकीय आईटीआई का निर्माण घारीघाट में हो रहा है।
इसके अलावा गांव के लोगों की सुविधा के लिए हथियागढ़ में सदभाव मंडप व मैरिज हाल का निर्माण हो रहा है। परसा तिवारी व देवरिया मद्दोंपुर में 33 केवी के विद्युत उपकेंद्र का निर्माण हुआ और घारीघाट में 47 करोड़ से एक बड़ा उपकेंद्र का शिलान्यास हुआ है।

सैदापुर, केशवनगर ग्रंट, शीतलगंज ग्रंट व तालागंज में नलकूप का निर्माण कराया गया। गौरा क्षेत्र में बेसिक शिक्षा से 38 प्राइमरी स्कूलों को अंग्रेजी मीडियम से संचालित किया गया। बताया कि इन परियोजनाओं पर 1100 करोड़ से अधिक का बजट दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed