फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Record made by planting 44 lakh saplings in a single day in the district

जिले में एक ही दिन में 44 लाख पौधे रोपकर बनाया रिकॉर्ड

Sun, 05 Jul 2020 09:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Record made by planting 44 lakh saplings in a single day in the district
गोंडा में नवाबगंज के जंग बहादुर लाल बनवारीलाल इंटर कालेज में पौधरोपण करते समाज कल्याण मंत्री रम? - फोटो : GONDA
गोंडा। एक ही दिन में जिले में 44.31 लाख पौधे रोपे गए हैं। प्रदेश में 25 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य था, जिसके तहत जिले में 44.31 लाख पौधे दोपहर तक ही लगा दिए गए। पौधरोपण के लिए गड्ढे पहले ही खोद लिए गए थे और चिह्नितत स्थानों में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दोहराया। जिलाधिकारी डॉ. नितिन बसंल ने मुजेहना में पौधरोपण करके जिले में शुरुआत किया। हर विधानसभा क्षेत्र में विधायकों ने भी पौधरोपण किया। स्कूलों में रविवार होने के बाद भी शिक्षकों ने पौधरोपण किया है। डीएफओ राज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि राज्य स्तर से मिले लक्ष्य को पूरा कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पौधरोपण अभियान के लिए बरसात का मौसम सबसे मुफीद होता है। आगे भी अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन

रविवार को पूरे जिले में पौधरोपण व हरियाली उत्सव मनाया गया। पुलिस उपनिरीक्षक डॉ. राकेश सिंह, पुलिस अधीक्षक राज करन नैय्यर ने पौधरोपण किया। सीडीओ शशांक त्रिपाठी ने कई स्थानों पर पौधरोपण किया। राज्य स्तर से 44 लाख 31 हजार पौधों को लगाए जाने का लक्ष्य तय था। जिसमें हर विभाग को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने अयोध्या मार्ग पर व मांझा तरहर गांव में पौधरोपण किया।
विज्ञापन

वहीं गौरा विधायक प्रभात वर्मा ने कूकनगर प्राथमिक स्कूल में पौधरोपण किए। समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने टिकरी के जंग बहादुर बनवारी लाल इंटर कॉलेज रींवा में, तरबगंज विधायक प्रेम नारायण पांडे ने किसान बालिका इंटर कालेज तरबगंज में, मेहनौन विधायक विनय द्विवेदी ने प्राथमिक विद्यालय विश्म्भरपुर मुजेहना में, कटरा बाजार विधायक बावन सिंह ने डॉ. गौरव सिंह मेेमोरियल गर्ल्स डिग्री कॉलेज चौरी चौराहे में और नोडल अधिकारी राज शेखर ने सकरौर सरयू घाट पौधरोपण किया। उन्होंने वन विभाग की ओर से लगाई गई पौधों की प्रदर्शनी का निरीक्षण भी किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी इंद्रजीत प्रजापति ने कम्पोजिट स्कूल हारीपुर नवीन में पौधरोपण किया और डीआईओएस अनूप कुमार ने कार्यालय में पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed