फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Recognition applications of 25 primary and five upper primary schools canceled

Gonda News: 25 प्राथमिक और पांच उच्च प्राथमिक विद्यालयों के मान्यता आवेदन रद्द

Wed, 18 Oct 2023 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 18 Oct 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Recognition applications of 25 primary and five upper primary schools canceled
गोंडा। जिले में गैर मान्यता प्राप्त चल रहे विद्यालयों की सूची बढ़ती जा रही है। इस बार 14 प्राथमिक और 13 उच्च प्राथमिक गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों को संचालन की नई स्वीकृति दी गई है। वहीं, 25 प्राथमिक और पांच उच्च प्राथमिक विद्यालयों के मान्यता आवेदन रद्द कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

शैक्षणिक सत्र 2023-24 में बेसिक शिक्षा विभाग को गैर मान्यता प्राप्त 39 प्राथमिक और 18 उच्च प्राथमिक विद्यालय के आवेदन आए थे। जिसमें से 14 आवेदनों पर मान्यता दी गई है। जबकि 25 विद्यालयों के आवेदन मौके की जांच के बाद निरस्त कर दिया गया है। वहीं, उच्च प्राथमिक गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों में 13 को संचालन की स्वीकृति दी गई है। जबकि पांच का आवेदन रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिलेेभर में बड़ी संख्या में बिना मान्यता के विद्यालय संचालित हो रहे हैं। गत वर्ष वजीरगंज इलाके के रौजा टिकरी रोड पर स्थित एक विद्यालय को बिना मान्यता के संचालन पर एक लाख रुपये की नोटिस दी गई थी। प्रावधानों के मुताबिक, जुर्माने की राशि जमा न करने पर नियमानुसार प्रतिदिन के हिसाब से 10 हजार रुपये व एफआईआर दर्ज कराकर वसूली का प्रावधान है। मगर ब्लॉक से लेकर जिले के अधिकारियों ने कार्रवाई नहीं की है। विभागीय जानकारी के मुताबिक, बीईओ स्तर से बीएसए को इनकी सूची उपलब्ध नहीं कराई गई। जिसके चलते कार्रवाई नहीं हो पा रही है। नोटिस देकर बीईओ खानापूर्ति कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीईओ से सूची मांगी गई
मानकों के आधार पर विद्यालयों को मान्यता प्रदान की गई है। खंड शिक्षा अधिकारियों से गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों की सूची मांगी गई है। गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय संचालन पर रोक है। मिलने के बाद जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
प्रेमचंद यादव, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article