फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   RCC drain will be constructed with an investment of Rs 70 lakh

Gonda News: 70 लाख से बनेगा आरसीसी नाला

Tue, 07 Oct 2025 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 07 Oct 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
RCC drain will be constructed with an investment of Rs 70 lakh
गोंडा। शहर में कचहरी रोड पर टाॅमसन कॉलेज के सामने जलभराव की समस्या जल्द दूर होगी। टाॅमसन कॉलेज चौराहे से डीएम आवास तक 70 लाख रुपये से आरसीसी नाले का निर्माण कराया जाएगा। पालिका ने एक किलोमीटर तक नाले के निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इसी माह टेंडर के बाद नाले का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज (टाॅमसन) के ठीक सामने कई साल से जलभराव की समस्या बनी हुई है, हल्की बारिश में भी यहां सड़कें लबालब हो जाती हैं। यहां न तो नाला बना है और न ही जलनिकासी के लिए अन्य कोई व्यवस्था है। ज्यादा जलभराव होने पर पालिका कर्मी पंप लगाकर पानी निकालते हैं। जलभराव से लोगों को आवागमन में तो परेशानी उठानी पड़ती ही है, हादसे का खतरा भी बना रहता है।
विज्ञापन

पालिका की अवर अभियंता (सिविल) निशा त्रिपाठी ने समस्या के समाधान के लिए टॉमसन कॉलेज चौराहे से डीएम आवास तक एक किलोमीटर लंबे आरसीसी नाले का प्रस्ताव तैयार किया है। नाले का निर्माण होने से आसपास के इलाकों व बारिश का पानी आसानी से मंडेनाला में निकल जाएगा। इससे जलभराव की समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद गोंडा के प्रभारी अधिशासी अधिकारी के विशाल कुमार ने बताया कि डीएम की अनुमति के बाद टेंडर कराया जाएगा। इसके बाद नाले का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed