फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Ravana's effigy will be burnt today, ego will be destroyed

Gonda News: आज जलेगा रावण का पुतला, खाक होगा अहंकार

Fri, 11 Oct 2024 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 11 Oct 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Ravana's effigy will be burnt today, ego will be destroyed
करनैलगंज (गोंडा)। असत्य पर सत्य की जीत के प्रतीक दशहरा पर शनिवार को अहंकार के प्रतीक रावण का पुतला धू-धूकर जलेगा। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। रामलीला मैदान में दर्शकों की कतार व कलाकारों की प्रस्तुति के लिए बैरीकेडिंग की गई है। मैदान में जिले का सबसे ऊंचा 40 फीट का रावण का पुतला तैयार किया गया है। इसके साथ ही कुंभकरण व मेघनाद के पुतले भी तैयार हैं।
विज्ञापन

करनैलगंज का दशहरा देखने दूर-दूर से बड़ी संख्या में लोग आते हैं। यहां दशहरा के दिन श्रीराम और रावण का विमान पूरे मैदान में दौड़कर युद्ध करता है, जिसमें अग्निबाणों की बरसात होती है। अग्निबाण से रावण का पुतला दहन किया जाता है। शुक्रवार को पूरा रामलीला मैदान और आसपास की सड़कों को भगवामय कर दिया गया। पूरे मैदान में भगवा झालर, झंडा, मुख्यद्वार, सीताद्वार के साथ लंका द्वार को भव्य रूप से सजाया गया है। जिन रास्तों से भगवान श्रीराम का विमान निकलकर रामलीला मैदान तक पहुंचता है, उन रास्तों पर सजावट की गई है। जगह-जगह श्रीराम के स्वागत सत्कार के लिए पंडाल लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed