{"_id":"6aac2769af8e075ebc0df023","slug":"raunak-and-vanshika-pal-from-sitapur-top-the-100-meter-race-gonda-news-c-100-1-slko1028-166289-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 100 मीटर दौड़ में सीतापुर के रौनक व वंशिका पाल अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 100 मीटर दौड़ में सीतापुर के रौनक व वंशिका पाल अव्वल
Thu, 17 Sep 2026 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 17 Sep 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
प्रतियोगिता में दम दिखाते खिलाड़ी। संवाद
गोंडा। भारतीय शिक्षा समिति के तत्वावधान में 37वीं प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ बृहस्पतिवार को हुआ। जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय खेलकूद प्रमुख जगदीश सिंह और विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र रहे।
प्रतियोगिता के अंडर-17 बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सीतापुर के रौनक राजपूत प्रथम, लखीमपुर के दीप बाबू द्वितीय और रायबरेली के करणपाल तृतीय रहे। अंडर-19 बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सीतापुर की वंशिका पाल प्रथम, अंबेडकरनगर की साक्षी पाल द्वितीय और रायबरेली की सौम्या तृतीय रहीं।
अंडर-17 गोला फेंक में सीतापुर के अभय कुमार, बाराबंकी के सानू प्रताप सिंह और लखीमपुर के देवा कुमार क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। अंडर-19 गोला फेंक में लखनऊ के दिव्यांश शुक्ल प्रथम, अंबेडकरनगर के विराट द्वितीय और सीतापुर के शौर्य सिंह तृतीय रहे। अंडर-14 बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सीतापुर की दिव्यांशी प्रथम, लखनऊ की सिया वर्मा द्वितीय और रायबरेली की जानवी सूर्यवंशी तृतीय रहीं।
विज्ञापन
अध्यक्षता भारतीय शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेश निरीक्षक रामजी सिंह ने की। संचालन उत्तम कुमार मिश्र ने किया। इस अवसर पर अवरीश कुमार, गोपालराम मिश्र, सतीश, राजेंद्र खुराना, पंकज सोनी और वंदना सारस्वत मौजूद रहीं। विद्यालय के प्रचार संयोजक गौरव प्रताप सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के शेष मुकाबले आगामी दो दिन में होंगे। प्रधानाचार्य रवि कुमार शुक्ल और शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य विनोद अवस्थी ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों, आचार्यों और सहयोगियों का आभार जताया।