फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Rape victim teenager gave birth to a girl child

रेप पीड़िता किशोरी ने दिया बच्ची को जन्म

Fri, 22 Nov 2019 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
Rape victim teenager gave birth to a girl child
गोंडा। जिले के एक अस्पताल में दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने पुलिस अभिरक्षा में बच्ची को जन्म दिया है। अब दुष्कर्म पीड़िता किशोरी व बच्ची की देखरेख के लिए महिला आरक्षियों की शिफ्टवार ड्यूटी लगाई गई है। किशोरी को दो माह पहले एक युवक बहलाकर भगा ले गया था। मामले में किशोरी के पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने किशोरी व आरोपी युवक को पंजाब प्रांत के लुधियाना से तलाश निकाला। इसके बाद ट्रांजिट रिमांड पर आरोपी को गोंडा ले आई और अदालत के समक्ष पेश किया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

जनपद के वजीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीया किशोरी को नवाबगंज थाना क्षेत्र के हरिवंशपुर गांव का रहने वाला अजय उर्फ पित्तरदीन 3 सितंबर को फुसलाकर भगा ले गया था। परिवार के लोगों ने किशोरी की तलाश की। मगर जब वह नहीं मिली तो किशोरी के पिता ने थाना वजीरगंज में 12 सितंबर को अजय उर्फ पित्तरदीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। मुकदमे के विवेचक विजय यादव ने बताया कि पहले किशोरी व आरोपी की लोकेशन गुजरात प्रांत के सूरत, बाद में महाराष्ट्र के मुंबई में पाई।
विज्ञापन

इसके बाद पता चला कि वह पंजाब प्रांत के लुधियाना में हैं। लुधियाना के सेक्टर 6 से 2 नवंबर को किशोरी को बरामद करके आरोपी अजय को गिरफ्तार कर लिया गया और उसे लुधियाना के जुडीशियल मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। जहां से ट्रांजिट रिमांड पर गोंडा लाया गया और स्थानीय अदालत में पेश किया गया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया। यहां किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया तो वह गर्भवती निकली। इसके बाद उसे महिला आरक्षियों की अभिरक्षा में रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेचक ने बताया कि 16 नवंबर को बाल कल्याण समिति से संपर्क किया और 18 नवंबर को किशोरी को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया जाना था। मगर 16 नवंबर की रात में उसे प्रसव पीड़ा होने लगी तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां 17 नवंबर की सुबह उसने एक बच्ची को जन्म दिया। अब दुष्कर्म पीड़िता किशोरी और बच्ची की देखभाल में पुलिस लगाई गई है।

बच्ची को खिलाती और लोरी सुना सुलाती हैं महिला आरक्षी
जिले के एक सीएचसी में भर्ती दुष्कर्म पीड़िता अभिरक्षा में शिफ्टवार महिला आरक्षियों की ड्यूटी लगाई गई है। यहां पीड़िता ने जिस बच्ची को जन्म दिया है। उसे महिला आरक्षी जब तक वह जगती है, उसे खिलाती हैं, यहीं नहीं उसे जब झपकी आती है तो महिला आरक्षी उसे लोरी सुनाकर सुलाती भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed