फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Rape of female staff in school

विद्यालय में महिला कर्मचारी से गैंगरेप

Tue, 24 Nov 2015 11:13 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 24 Nov 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
प्राइवेट स्कूल की एक चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मचारी से सोमवार देर रात युवकों ने गैंगरेप किया। इस मामले में पीड़िता ने छपिया थाने में दो युवकों को नामजद करते हुए पांच लोगों के खिलाफ गैंगरेप व एससी-एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पीड़िता को महिला आरक्षी की अभिरक्षा में चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


छपिया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 40 वर्षीया महिला क्षेत्र के एक प्राइवेट स्कूल में चतुर्थश्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात है।

पीड़िता ने बताया कि वह स्कूल की रखवाली के लिए परिसर के एक कमरे में रहती है। पीड़िता का आरोप है कि सोमवार की रात साढ़े आठ बजे वह पानी लेने के लिए दरवाजा खोलकर कमरे से बाहर निकली थी।
विज्ञापन


तभी वहां कर्मा गांव के रहने वाले जिलेदार वर्मा व सुरेश वर्मा ने अपने तीन साथियों के साथ उसे दबोच लिया और उससे गैंगरेप किया।

पीड़िता ने बताया कि जब उसने विरोध किया तो सभी ने मिलकर उसकी पिटाई की और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।

इस मामले में पीड़िता ने छपिया थाने में जिलेदार वर्मा, सुरेश वर्मा व तीन अन्य के खिलाफ गैंगरेप व एससी-एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता को महिला आरक्षी की अभिरक्षा में चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष छपिया बांके बिहारी सिंह ने बताया कि महिला कर्मी की तहरीर पर दो लोगों को नामजद करते हुए तीन अन्य के खिलाफ गैंगरेप व एससी-एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सीओ मनकापुर अमित किशोर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed