फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Ramdarbar of lamps built in Radhakund

Gonda News: राधाकुंड में बना दीपो का रामदरबार

Tue, 23 Jan 2024 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 23 Jan 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Ramdarbar of lamps built in Radhakund
गोंडा। शहर और गांव रंग बिरंगी रोशनी से नहा उठे। लोगों ने रंगीन झालरों व दीपों से अपने घरों को रोशन किया। बच्चों व युवाओं ने पटाखे जलाए और जमकर आतिशबाजी की। लोगों ने दीपावली की तर्ज पर जमकर उत्साह मनाया।
विज्ञापन

शहर का गुरुनानक चौराहा, झूलेलाल चौराहा, महाराजा अग्रसेन चौराहा, अंबेडकर चौराहे को रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया है। मुख्यालय के सभी सरकारी कार्यालय भी जगमगा उठे। लोगों ने नए वस्त्र पहनकर घरों में राम दरबार का चित्र रखकर पूजा अर्चना की तथा भोग लगाया। महिलाओं ने दरवाजों पर रंगोली बनाई तथा छत को दीपक की पंक्तियों से मनमोहक तरीके से सजाया।
विज्ञापन

राधाकुंड में दीप पंक्तियों से राम दरबार की चित्र अंकित करने का प्रयास किया गया। यहां 1100 दीपो से पूरा कुंड सजाया गया। इस दौरान एलबीएस प्रबंध समिति की अध्यक्ष वर्षा सिंह, सभासद अलंकार सिंह, मनीष सिंह, आदि ने दीपदान किया। पावर कार्पाेरेशन के मुख्य अभियंता दीपक अग्रवाल ने परिवार के साथ दीपोत्सव मनाया। फोरविसगंज के लक्ष्मीनगर निवासी दुर्गेश नंदिनी पांडेय व आशु पांडेय ने दीपक से अपने घर को सजाया। एलबीएस पीजी कॉलेज में लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा को दीपों से सजाया गया है। इस दौरान प्राचार्य रवींद कुमार पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5100 दीपों से जगमगाया छपिया मंदिर
भगवान घनश्याम की जन्मस्थली छपिया मंदिर रंगीन रोशनी से जगमगाता रहा। यहां 5100 दीपों से मंदिर को सजाया गया है। जिसमें गुजरात व अन्य प्रदेशों से आए भक्तों ने सरोवर में दीपदान कर भगवान घनश्याम से जगत कल्याण की प्रार्थना की। इस दौरान महंत स्वामी देव प्रसाद दास, पीपी स्वामी, हरि दर्शन स्वामी, सागर भगत सहित गुजरात, महाराष्ट्र सहित देश विदेश के श्रद्धालुओं ने महाआरती व आतिशबाजी की। शाम को रामधुन, घंटनाद, शंखनाद, पूजन अर्चन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed