फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Ram belongs to everyone, darshan will be done with family, BJP gives account of first donation

राम सबके हैं, परिवार संग करुंगा दर्शन, पहले चंदे का हिसाब दे भाजपा : अखिलेश

Tue, 19 Jan 2021 08:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Tue, 19 Jan 2021 08:05 AM IST
विज्ञापन
Ram belongs to everyone, darshan will be done with family, BJP gives account of first donation
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
सपा मुखिया व पूर्व सीएम अखिलेश यादव देर शाम नवाबगंज के बल्लीपुर पहुंचे। पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह के आवास पर उन्होंने कहा कि वह वैदिक धर्म को मानने वाले लोग हैं।
विज्ञापन

भगवान राम सबके हैं। पूरे परिवार संग दर्शन करने जाएंगे। मंदिर निर्माण में भाजपा चंदा मांगों अभियान लोगों का किसान मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए कर रही है। मंदिर में चंदा नहीं दक्षिणा दी जाती है जो गुप्त होती है। इसके पहले जो चंदा एकत्र हुआ था पहले उसका हिसाब दे भाजपा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर मंदिर और मस्जिद का निर्माण हो रहा है। हमारा देश अनेकता में एकता का प्रतीक है लेकिन भाजपा आपस में लोगों को लड़ाने का काम कर रही है। हम विकास की बात करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कोरोना वैक्सीन पर कहा कि भाजपा गरीबों को मुफ्त वैक्सीन नहीं देना चाहती है। उन्होंने कहा कि उन्हें भाजपा पर विश्वास नहीं है लेकिन देश के वैज्ञानिकों और डॉक्टरों पर पूरा भरोसा है। बस जरूरी है कि सरकार अपना काम सही ढंग से करे।


ऐलान किया कि यदि गरीबों को मुफ्त कोरोना वैक्सीन नहीं दी गई तो एक साल बाद वह सभी को मुफ्त में कोरोना वैक्सीन देंगे। विश्वास जताया कि उनकी सरकार लोक कल्याणकारी थी और सत्ता में वापसी जनता ने तय कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह चुनाव सभी छोटे दलों को साथ लेकर लड़ेंगे। जनता सरकार से परेशान है। सरकार जनहित कारी होनी चाहिए लेकिन मौजूदा सरकार को जनता की कोई फिक्र नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed