फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Rajesh, who went missing in Mahakumbh, returned safely

Gonda News: महाकुंभ में लापता हुए राजेश सकुशल लौटे

Sun, 09 Feb 2025 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 09 Feb 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Rajesh, who went missing in Mahakumbh, returned safely
इटियाथोक (गोंडा)। महाकुंभ में 29 जनवरी को लापता हुए इटियाथोक के तेलियानी कानूनगो के ककरहवा निवासी राजेश (40) घर लौट आए। राजेश को देख परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन

राजेश अपनी पत्नी श्रीदेवी व बच्चों के साथ ससुराल रंजीतनगर थाना खरगूपुर गए थे। वहीं से 27 जनवरी की रात वह पत्नी व बच्चों के साथ निजी बस से 62 लोगों के साथ महाकुंभ चले गए थे। राजेश ने बताया कि 29 जनवरी को प्रयागराज में साथियों के साथ एक मंदिर में दर्शन करने गए थे। वहां भीड़ होने से वह गिरकर साथियों से बिछड़ गए थे। इसके बाद वह कई दिन तक मेला क्षेत्र में पत्नी, बच्चों व साथियों को तलाशते रहे।
विज्ञापन

इस बीच श्रीदेवी बच्चों व अन्य लोगों के साथ गांव लौट आईं। राजेश ने बताया कि कई दिन तक प्रयागराज में भटकने के बाद थक-हारकर बुधवार को वह ट्रेन से लखनऊ पहुंचे। उनके पास मोबाइल और आधार भी नहीं था। शुक्रवार को ट्रेन से लखनऊ से गोंडा पहुंचे। पत्नी श्रीदेवी ने बताया कि पति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed