फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   rajendra nath lahiri

बलिदान दिवस पर बहुत याद आए अमर शहीद राजेन्द्र नाथ लाहिड़ी

Fri, 17 Dec 2021 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
rajendra nath lahiri
गोंडा। ‘शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशां होगा’ के संकल्प के साथ स्वतंत्रता संग्राम के नायक अमर शहीद राजेंद्र नाथ लाहिड़ी के 95वें बलिदान दिवस पर विविध कार्यक्रम हुए। जिला कारागार में आर्य समाज ने वैदिक मंत्रों के साथ हवन-पूजन एवं शांति पाठ कराया।
विज्ञापन

जिला कारागार में लाहिड़ी की प्रतिमा और समाधि स्थल पर अधिकारियों के साथ शोधकर्ता देवाहुति चौधरी, बनारस से महेश उपाध्याय, रामदास वर्मा तथा डा. राकेश्वरी प्रसाद समेत नागरिकों, अधिवक्ताओं व समाजसेवियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। जिला कारागार में हवन-पूजन करने के उपरांत डीएम, सीजेएम, सीडीओ व एएसपी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने लाहिड़ी के बलिदान स्थल पर स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। उनकी शहादत को याद किया।
विज्ञापन

अमर शहीद लाहिड़ी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के उपरांत लाहिड़ी को सलामी दी गई और राष्ट्रगान की धुन बजाई गई। श्रद्धांजलि सभा और सलामी के बाद आयोजित समारोह में सर्वधर्म समभाव के तहत सभी धर्मों के धर्मगुरुओं ने शांति पाठ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर शहीद लाहिड़ी के जीवन एवं बलिदान पर प्रकाश डालते हुए डीएम मार्कंडेय शाही ने शहीद लाहिड़ी के अंतिम वाक्य मैं मरने नहीं जा रहा, अपितु आजाद भारत में पुनर्जन्म लेने जा रहा हूं’ दोेहराते हुए कहा कि लाहिड़ी जी का जीवन राष्ट्र प्रेम का एक जीवंत उदाहरण है। हम सबको उनसे प्रेरणा लेते हुए देशहित के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करना चाहिए, यही लाहिड़ी जी के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
सीजेएम ने कहा कि लाहिड़ी जैसे व्यक्तित्व और सच्चे राष्ट्र भक्तों के बलिदानों के कारण ही हम सब भारतीय आज आजाद भारत में सांस ले पा रहे हैं। सीडीओ शशांक त्रिपाठी ने कहा कि शहीद लाहिड़ी का बलिदान भारत के युवाओं के लिए सबसे बड़ा उदाहरण है।
समारोह के बाद डीएम-एएसपी द्वारा लाहिड़ी उद्यान परिसर में पौधरोपण किया गया। समारोह में डीएम व सीडीओ ने जिले के एक मात्र जीवित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम अचल आचार्य सहित अन्य सेनानियों के परिजनों को माला पहनाकर व अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में जीआईसी, जीजीआईसी, प्राथमिक विद्यालय हारीपुर नवीन के छात्र-छात्राओं तथा सूचना विभाग के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और जादूगर मिस्टर इण्डिया ने शानदार जादू प्रोग्राम पेश किया। सूचना विभाग ने एलईडी वैन के माध्यम से लाहिड़ी के जीवन से संबंधित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया।
संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता केके श्रीवास्तव व वरिष्ठ अध्यापक व उद्घोषक रघुनाथ पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर पीपल चौराहे से विशाल प्रभातफेरी निकाली गई जो कार्यक्रम स्थल पर आकर समाप्त हुई। कार्यक्रम के दौरान सीआरओ जयनाथ यादव, एडीएम सुरेश कुमार सोनी, एएसपी शिवराज, सिटी मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता, डीएफओ आरके त्रिपाठी, सीओ लक्ष्मीकांत गौतम, डीआईओएस राकेश कुमार, समाजसेवी रूचि मोदी, शारदाकांत पाण्डेय, रेखा श्रीवास्तव, धर्मवीर आर्य, आर्य समाज से अनिल आर्य, माधवराज सिंह, अरुण सिंह, डॉ. उमा सिंह रहे।
बांग्लादेश व बनारस की शोधकर्ताओं ने लाहिड़ी की शहादत को परखा
बांग्लादेश व बनारस की शोधकर्ताओं ने जिला कारागार पहुंचकर शहीद लाहिड़ी से जुड़े हर संस्मरण की जानकारी की। कार्यक्रम में लाहिड़ी के जन्म स्थान ग्राम पवना बांग्लादेश से आए लोग भी शामिल हुए। शोधकर्ता देवाहुति चौधरी, बनारस से महेश उपाध्याय, रामदास वर्मा, डा. राकेश्वरी प्रसाद सहित लाहिड़ी के ग्राम पवना बांग्लादेश से आए हुए शोधकर्ताओं द्वारा लाहिड़ी के जन्म स्थान से लाई हुई मिट्टी को डीएम ने अपने हाथों से लाहिड़ी बलिदान स्थल पर समर्पित किया। शोधकर्ताओं ने जेल प्रशासन के साथ ही अधिकारियों से वार्ता किया।
बलिदान दिवस पर किया रक्तदान, डीएम ने बढ़ाया उत्साह
काकोरी कांड के महानायक राजेंद्र नाथ लाहिड़ी की बलिदानी तिथि पर अमृत महोत्सव समिति अमर क्रांतिकारी स्मृति मोर्चा के तत्वाधान में रक्तदान शिविर लगाकर उन्हें रक्तांजलि अर्पित की गई। सुबह 10:30 बजे से जिला कारागार के सामने फांसी स्थल पर जिला चिकित्सालय की रक्त संग्रह वैन पहुंची। जहां पर बारी-बारी से लोगों ने आकर क्रांतिवीर को श्रद्धांजलि देते हुए रक्तदान किया।
आयोजन में 39 लोगों ने रक्तदान किया। डीएम मार्कंडेय शाही व एएसपी शिवराज ने रक्तदानियों का उत्साहवर्धन किया। मोर्चा के संयोजक राकेश वर्मा गुड्डू ने कहा कि जिन महान क्रांतिकारियों ने अल्पायु में भारत मां की अस्मिता की रक्षा के लिए व भारत की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का उत्सर्ग कर दिया, ऐसे लोगों के प्रति रक्तदान करके उनको श्रद्धांजलि देना उन महान क्रांतिकारियों के लिए एक छोटी सी कृतज्ञता है।

इस अवसर पर सुधीर सिंह, सुशील बाबा, वंदना, विकास, सोनू सोनकर, सुजय कुमार, शक्तिमान सोनकर, अमित सिंह, आनंद पांडे, सुनील निदास, रामजी, धर्मेंद्र, पवन सिंह, मनोज यादव, पूरन चंद गुप्ता, मुकेश चौधरी, संजय गुप्ता, अजीत पांडे आदि ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में भरत गिरी, आदर्श श्रीवास्तव, रघुराज सोनकर, देवेंद्र सिंह, सत्य प्रकाश पाल, रमेश गुप्ता, संदीप यादव का सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed