फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   rain kiasan fasal

Gonda News: आंधी-बारिश ने तोड़ी किसानों की कमर, गिर गई फसल

Wed, 22 Mar 2023 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 22 Mar 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
rain kiasan fasal
बारिश से गिरी फसल।
गोंडा। जिले में आंधी व बारिश के चलते किसानों की कमर टूट रही है। जिले में करीब 200 हेक्टेयर फसलें प्रभावित हुई हैं। सबसे ज्यादा असर सरसों व गेहूं की फसलों पर पड़ा है। उधर, बारिश के चलते लोगों को परेशानी हुई। भीगते हुए लोग जाते दिखे।
विज्ञापन

महंगा डीजल, उर्वरक व मजदूरी से तैयार की गई फसल कटने से पहले ही खेतों में धराशायी हो गई है। जिससे पैदावार घटने का संकट बढ़ा है। मंगलवार देर शाम आई तेज आंधी से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच गई हैं। बारिश व आंधी के चलते सरसों व गेहूं की फसलें सबसे ज्यादा प्रभावित रहीं। तरबगंज के हंसराज पांडेय, उदय नरायन शुक्ला, शिवराम पांडेय व हरीश पांडेय ने बताया कि कटी फसल खेतों में पड़ी है। जहां पानी भर गया है। इससे काफी नुकसान हुआ है। गेहूं की फसल भी गिर गई है। गेहूं का भी उत्पादन प्रभावित होगा।
विज्ञापन

वजीरगंज क्षेत्र में पूरे दिन बदली छाई रही। शाम को लगभग 5 बजे काले बादलों ने पूरे आकाश को घेर लिया व तेज हवा चलने के साथ बरसात शुरू हो गई। किसानों की सरसों की फसल लगभग एक सप्ताह से खेतों में कटी पड़ी है। जैसे ही वह कुछ सूखती है कि वैसे ही फिर भीग जाती है। सरसों की फसल अब की बार घर तक नहीं आ पाएगी। आम की बागवानी अच्छी होने की उम्मीद थी लेकिन तेज हवाओं के चलते आम के बौर गिर कर पेड़ों के नीचे बिछ जाते हैं। जिला कृषि अधिकारी जेपी यादव का कहना है कि बारिश के तेज हवा और बारिश के चलते फसलों को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। सर्वे कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाधित रही बिजली
बारिश के दौरान अजबनगर व चंदहा जाने वाली लाइन के तार धू-धूकर जलने लगे। लोगों ने विद्युत कर्मियों से संपर्क कर लाइन बंद कराई। पुन: फ्यूज बांधने पर दग गया। चड़ौवा से तार जलने की शिकायत आई। लाइन पुन: बंद करके वहां की खराबी को दूर कर आपूर्ति चालू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed