फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   rain fall

बारिश से शहर में कहर, माझा के गावों में बाढ़ की दहशत

Thu, 11 Jul 2019 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
rain fall
गोंडा। लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश बुधवार व गुरुवार को और तेज हो गई। बुधवार की पूरी रात व गुरुवार की सुबह तेज बारिश से ज्यादातर सरकारी दफ्तरों में भारी जलभराव हो गया। नाले क्षतिग्रस्त होने के कारण पूरे शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। लोगों को घरों व कार्यालयों में घुसे पानी को निकालने में पंप तक लगाने पड़े।
विज्ञापन

गुरुवार की भोर तीन बजे से भारी बारिश शुरू हुई जो सुबह सात बजे तक जारी रही। इसके बाद हल्की बारिश होती रही जो दोपहर 12 बजे तक चलती रही। भीषण बारिश से निर्माणाधीन नाले धंस गए। मंडेनालापुर से अंबेडकर चौराहे तक नाले पर अतिक्रमण व सड़क तक जमीन कब्जा करने के कारण दुकानों व कार्यालयों में पानी घुस गया। इससे तीन घंटे तक लोगों को पानी निकालने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

बारिश के कारण आरटीओ कार्यालय, महिला थाना, पुलिस लाइन की आवासीय कॉलोनी, रेलवे कॉलोनी सहित तमाम मोहल्लों में जलभराव हो गया। रेलवे कॉलोनी में एक विशालकाय पेड़ गिर गया। भारी जलभराव से नाराज सुभाषनगर मोहल्ले के लोगों ने नगर पालिका के ईओ को ज्ञापन सौंपा और जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की। पटेल नगर घोसियाना में भी जलभराव हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटरा बाजार के गौरवा जानीपुर गांव में लक्ष्मी मिश्रा का कच्चा मकान ढह गया। यहां रामपाल दूबे का छप्पर का मकान गिर गया और उन्हें रहने के लिए इधर-उधर शरण लेना पड़ा। इसी गांव के विश्वनाथ मिश्र का कच्चा मकान ढह गया। इसी तरह कई गांवों को जाने वाले मार्ग पर भारी जलभराव हो गया।
मंगुरा बाजार। उमरीबेगमगंज के नरदा ग्राम पंचायत के पूरे शुक्लन मोहल्ला में गुरुवार सुबह बारिश के दौरान एक गाय कुएं में गिर गयी। ब्लॉक जा रहे रोजगार सेवक ब्रजेश शुक्ल को अचानक गाय के चिल्लाने की आवाज सुनायी पड़ी। उन्होंने देखा कि एक गाय कुएं में गिरी हुई है।

गांव से लोगों को बुलाकर गाय निकालने के लिए जैसे ही रस्सा डाला वहां पहले से ही दो सांप गाय को घेरे हुए थे। पहले रस्से के सहारे दोनों सांपों को निकाला गया फिर कुएं में उतर कर गाय को बाहर निकाला गया। चार घंटे चले इस रेसक्यू ऑपरेशन में गाय की जिंदगी के साथ-साथ दो सांपों की जिंदगी बच गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed