{"_id":"679128c25fea73f9ce0441fa","slug":"railing-of-culvert-on-saryu-canal-broken-gonda-news-c-100-1-slko1028-131302-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सरयू नहर पर बनी पुलिया की रेलिंग टूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सरयू नहर पर बनी पुलिया की रेलिंग टूटी
Wed, 22 Jan 2025 10:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 22 Jan 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
बालपुर (गोंडा)। पतिसा गांव के पास सरयू नहर पर बनी पुलिया की रेलिंग कई वर्षों से टूटी है। इस वजह से कभी भी दुर्घटना हो सकती है। इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आवागमन होता है। इस समय कोहरा पड़ रहा है। दृश्यता काफी कम होती है।
यह मार्ग बालपुर से सोनहरा, भड़सड़ा, भटनईया, पतिसा होते हुए बाबा बटौरा धाम से राजधानी मार्ग को जोड़ता है। अवधेश शुक्ला, बब्बू तिवारी, विनोद कुमार तिवारी, दीनदयाल, सुरेश मिश्र सहित अन्य लोगों ने बताया कि कई बार सिंचाई विभाग के अधिकारियों को रेलिंग बनवाने के लिए पत्र लिखा गया लेकिन सुनवाई नहीं हुई।