फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Raid on the bullion shop, stabbed four

सराफा दुकान पर धावा, चार को चाकू घोंपा

Mon, 01 Aug 2022 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Raid on the bullion shop, stabbed four
गोंडा। मसकनवा कस्बे में शनिवार को सराफा व्यवसायी से मामूली कहासुनी के बाद रविवार रात असलहों से लैस 12 से अधिक लोगों ने उसकी दुकान पर धावा बोल दिया। हमलावरों ने व्यवसायी की पिटाई शुरू कर दी। उसके परिवार के लोग बचाने दौड़े को हमलावरों ने चाकुओं से हमला कर दिया। इससे व्यवसायी समेत चार लोग लहूलुहान हो गए।
विज्ञापन

चारों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो युवकों की हालत नाजुक बनी हुई है। देर रात सीओ मनकापुर व छपिया थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली और मामले में कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। मामले में छपिया थाने में 11 लोगों के खिलाफ जानलेेवा हमले समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

छपिया के मसकनवा बाजार के रानीजोत ग्राम पंचायत निवासी दीनानाथ कौशल ने छपिया थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि शनिवार को उनका भतीजा दीपांशु कौशल बाजार में सब्जी लेने जा रहा था। रास्ते में बाजार के ही दद्दू गुप्ता से किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीनानाथ के मुताबिक रविवार रात उनका बेटा हर्षित कौशल मसकनवा की बाजार गली स्थित अपनी सराफा की दुकान पर बैैठा था। तभी कहासुनी को लेकर ही कस्बे के दद्दू गुप्ता, मकालू, अंशू भूज, शिवमंगल, आयुष, हरिओम सोनी, आशीष मिश्र, सनी पांडेय, हिमांशु गुप्ता, अमित कसौधन, ओमप्रकाश व कई अन्य ने चाकू, लोहे के रॉड, फरसा व बंदूक से लैस होकर दुकान पर धावा बोल दिया।
हमलावरों ने हर्षित की पिटाई शुरू कर दी। उसे बचाने के लिए परिवार के लोग दौड़े तो हमलावरों ने हर्षित के साथ ही पीयूष कौशल, दीपांशु कौशल व सुजल कौशल (15) को चाकू घोंप दिया। वारदात से बाजार में अफरातफरी मच गई। भीड़ जुटने लगी तो हमलावर धमकी देते हुए भाग गए। चारों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

वारदात की सूचना पर सीओ मनकापुर संजय तलवार व छपिया इंस्पेक्टर संदीप सिंह ने मौके पर पहुंचकर लोगों से पूरे मामले की जानकारी ली। इंस्पेक्टर ने बताया कि दीनानाथ कौशल की तहरीर पर दद्दू गुप्ता, मकालू, अंशू भूज, शिवमंगल, आयुष, हरिओम सोनी, आशीष मिश्र, सनी पांडेय, हिमांशु गुप्ता, अमित कसौंधन व ओमप्रकाश को नामजद करते हुए अन्य अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। सीओ संजय तलवार ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed