फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Raid on 64 shops of fertilizers and seeds in Gonda

Gonda News: उर्वरक व बीज की 64 दुकानों पर छापा, दो दुकानें निलंबित

Mon, 19 Jun 2023 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 19 Jun 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Raid on 64 shops of fertilizers and seeds in Gonda
गोंडा। शासन के निर्देश पर डीएम नेहा शर्मा ने जिले भर में बीज दुकानों की जांच कराई। टीम ने 64 बीज विक्रेताओं की दुकानों पर छापा मारा। बीज वितरण में गड़बड़ी मिलने पर दो दुकानों का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। जबकि सात दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। अधिकारियों की टीम ने तीन दुकानदारों को चेतावनी जारी की है और 54 दुकानों से बीजों के नमूने एकत्र किए हैं। एक साथ हुई इस कार्रवाई से बीज विक्रेताओं में हड़कंप मच गया और कई जगहों पर दुकानें बंद कर दी गईं।
विज्ञापन


बीज की दुकानों पर विक्रेताओं की तरफ से महंगे दामों पर बीज बिक्री की सूचना मिल रही थी। इस पर शासन की तरफ से सभी जिलों के डीएम को कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। डीएम नेहा शर्मा ने कृषि विभाग की चार अलग-अलग टीमों के जरिए सदर, करनैलगंज, मनकापुर व तरबगंज में एक साथ जांच कराई। इससे कई दुकानदार अपनी दुकान बंद कर गायब हो गए।
विज्ञापन

सदर तहसील में उप कृषि निदेशक प्रेम ठाकुर व उप निदेशक उद्यान डीके वर्मा, करनैलगंज में जिला कृषि अधिकारी जेपी यादव व सहायक निबंधक सहाकारिता अशोक कुमार मौर्य, मनकापुर में उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी शिव शंकर चौधरी व अपर जिला सहकारी अधिकारी सताई राम वर्मा और तरबगंज में अपर जिला कृषि अधिकारी महेश गुप्ता व वरिष्ठ गन्ना निरीक्षक इंद्रमणि पांडेय की टीम ने जिले भर में कुल 64 बीज विक्रेताओं की दुकानों की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें से 54 दुकानों से बीज के नमूने लिए गए। इन नमूनों की गुणवत्ता की जांच के लिए उन्हे लैब भेजा गया है। उप कृषि निदेशक प्रेम ठाकुर ने बताया कि दो दुकानों पर तय कीमत से अधिक दाम पर बीज की बिक्री होते मिली। इस पर परसपुर की बीपी ट्रेडर्स व गोस्वामी बीज भंडार बेलवा चौराहा का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। बीज बिक्री में गड़बड़ी करने वाले करनैलगंज के गौतम खाद भंडार व प्रकाश बीज भंडार और तरबगंज के यादव बीज भंडार को चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा सात दुकानदारों बेलसर के फसल सुरक्षा केंद्र, मां वाराही खाद भंडार ढोढ़ेपुर, शिवकुमार वर्मा शेखाभारी, परमेश्वर शुक्ला बीज भंडार करनपुर, अरुण शुक्ला बीज भंडार व शुक्ला बीज भंडार करनैलगंज तथा सद्गुरुदेव बीज भंडार इंदिरा नगर को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed