{"_id":"67153bbb3b8f4d2cc2024b24","slug":"rahuls-advisors-are-from-tukde-tukde-gang-brij-bhushan-gonda-news-c-100-1-slko1029-125822-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"टुकड़े-टुकड़े गैंग वाले हैं राहुल के सलाहकार : बृजभूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टुकड़े-टुकड़े गैंग वाले हैं राहुल के सलाहकार : बृजभूषण
Sun, 20 Oct 2024 10:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 20 Oct 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। कांग्रेस नेता व लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के बयान पर पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने पलटवार किया है। अपने पैतृक निवास विश्नोहरपुर (नवाबगंज) में लोगों से मुलाकात के दौरान बृजभूषण ने राहुल गांधी के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने आदिवासियों को जंगल का मालिक बताते हुए भाजपा पर उनके इतिहास को बदलने का आरोप लगाया था।
पूर्व सांसद बृजभूषण ने कहा कि राहुल गांधी को पता ही नहीं है कि उन्हें क्या बोलना चाहिए और क्या नहीं। उनके सलाहकार वही लोग हैं, जो टुकड़े-टुकड़े गैंग का हिस्सा रहे हैं। बृजभूषण बोले कि संविधान की दुहाई देने वाले राहुल गांधी उसी संविधान से आदिवासियों को जंगल का मालिक बता रहे हैं। यह बात कोई नहीं समझ पा रहा है कि जंगल का मालिक किस संदर्भ में कहा जा रहा है। उन्होंने राहुल गांधी पर गैर जिम्मेदाराना बयान देने का आरोप लगाया। इसके बाद पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने टिकरी क्षेत्र के नरेंद्रपुर में निजी प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया। इस दौरान अजय चौहान, सत्यम सिंह, विनोद मिश्र, सुनील चतुर्वेदी, ध्रुव सिंह आदि मौजूद रहे।