{"_id":"58a891474f1c1b815fd85034","slug":"rahul-gandhi-s-family-had-done-for-the-country-amit-shah","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल बताएं, उनके परिवार ने देश के लिए क्या किया : अमित शाह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल बताएं, उनके परिवार ने देश के लिए क्या किया : अमित शाह
अमर उजाला ब्यूरो/बलरामपुर
Updated Wed, 22 Feb 2017 12:54 PM IST
विज्ञापन
बाराबंकी में मंच पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का स्वागत करते भाजपाई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरेंद्र मोदी से पूछने से पहले राहुल गांधी अपने परिवार से पूछे कि उसने देश के लिए क्या किया है। प्रदेश में सत्ता पाने के लिए दो शहजादों ने गठबंधन किया है। इन शहजादों की करतूत यह है कि एक से मां परेशान है तो दूसरे से बाप।
यह बात शनिवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने एक जनसभा में कही। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही प्रदेश के बूचड़खाने बंद कर दिए जाएंगे। जिला मुख्यालय के छोटा परेड ग्राउंड में शनिवार को आयोजित जनसभा को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने संबोधित किया।
उन्होंने सपा-कांग्रेस गठबंधन और बसपा पर जमकर हमला बोला। कहा पिछले 15 साल में सपा तथा बसपा की सरकारों ने प्रदेश को तबाह किया है। गत पांच साल से चाचा व भतीजा मिलकर प्रदेश को लूट रहे हैं। काम बोलता है का नारा बेमानी है। इनका काम नहीं कारनामा बोलता है।
विज्ञापन
प्रदेश में सपा तथा कांग्रेस का गठबंधन दो भ्रष्टाचारी कुनबों का गठबंधन है। प्रदेश को विकास के पथ पर ले जाने के लिए भाजपा की सरकार बनानी जरूरी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी नरेंद्र मोदी से पूछने से पहले अपने परिवार वालों से पूछे कि उन्होंने देश के लिए क्या किया है।
सभा को सांसद दद्दन मिश्र, जिलाध्यक्ष राकेश सिंह और मौजूद प्रत्याशियों ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री हनुमंत सिंह, पकमलेश सिंह, कुसुम चौहान, सरदार परमजीत सिंह, अजय सिंह पिंकू, वरुण सिंह, अनूप गुप्ता आदि मौजूद थे। लेकिन पूरे कार्यक्रम से प्रत्याशी शैलेश कुमार सिंह उर्फ शैलू गायब रहे।