{"_id":"6050ef118ebc3e593b4023ce","slug":"raghukul-cricket-academy-team-wins-by-26-runs-gonda-news-lko569902676","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 रन से विजई रही रघुकुल क्रिकेट एकेडमी की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 रन से विजई रही रघुकुल क्रिकेट एकेडमी की टीम
विज्ञापन
गोंडा। श्री रघुकुल विद्यापीठ खेल मैदान में मंगलवार को तीसरे दिन श्रीरघुकुल क्रिकेट एकेडमी व गोंडा कैपिटल के बीच मैच खेला गया। इसमें रघुकुल क्रिकेट एकेडमी ने गोंडा कैपिटल को 26 रनों से शिकस्त देकर विजय हासिल की।
श्री रघुकुल विद्यापीठ महाविद्यालय खेल मैदान में दस दिवसीय स्व शक्ति भूषण शरण सिंह स्मारक प्राइज मनी 20-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खेल चल रहा है। खेल की शुरुआत सदर विधायक प्रतीक भूषण शरण सिंह व प्रबंधक सुमित भूषण सिंह ने किया था। सुमित भूषण सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर की आठ टीमें भाग ले रही हैं।
दो दिनों तक दो-दो मैच खेले गए। तीसरे दिन मंगलवार को केवल एक मैच हुआ। इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए रघुकुल विद्यापीठ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 174 रन बनाए। इसमें मोहम्मद कैफ ने 33 रन बनाए जबकि अंकित मिश्र ने 38 गेंदों में पांच छक्कों व दस चौकों की मदद से 85 रन बनाए।
विज्ञापन
सात विकेट पर टीम ने 174 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में उतरी गोंडा कैपिटल की टीम छह ओवर के खेल तक केवल 35रन ही बना पाई। पूरी टीम 148 रन पर ढेर हो गई। आज के खेल में अंकित मैन आफ द मैच रहे। गोंडा कैपिटल की तरफ से आदित्य मिश्र ने 4 ओवर में 18 रन दिए और तीन विकेट हासिल किए।
कप्तान वीर सिंह ने चार ओवरों में 22 देकर दो विकेट हासिल किए। इस दौरान खेल प्रशिक्षक हरिनाथ सिंह, सचिव सुरेंद्र कुमार, कोच सुरेश कुमार, रामेश्वर, मानस प्रताप सिंह शामिल रहे। आयोजन ब्लाक प्रमुख आशीष मिश्र द्वारा किया जा रहा है।