{"_id":"6949858d7d10f3f2c0092af3","slug":"public-representatives-rely-on-workers-476-lakh-voters-missing-gonda-news-c-100-1-gon1003-149183-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: कार्यकर्ताओं के भरोसे जनप्रतिनिधि, 4.76 लाख मतदाता लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: कार्यकर्ताओं के भरोसे जनप्रतिनिधि, 4.76 लाख मतदाता लापता
Mon, 22 Dec 2025 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 22 Dec 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। लोकसभा व विधानसभा की मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण से जहां जनप्रतिनिधि अपने कार्यकर्ताओं पर भरोसा जता रहे हैं। वहीं, एसआईआर के बाद वोटरलिस्ट से पंजीकृत 4.76 लाख मतदाता लापता है। इसमें से कुछ मतदाता मृतक, स्थानांतरित व पहले से पंजीकृत होने समेत अन्य कारणों के चलते बाहर बताए जा रहे हैं।
अधिकारियों ने बताया कि जिले में अनुपस्थिति मतदाताओं का औसत 18.58 प्रतिशत है। वहीं, गोंडा विधानसभा में 27.98 प्रतिशत मतदाता लापता हैं। इसके साथ ही गौरा विधानसभा में 19.22 मतदाताओं का एसआईआर फॉर्म नहीं मिल सका है। वह मतदाता सूची से लापता हैं। अगर निर्धारित समयसीमा 26 दिसंबर के भीतर एसआईआर फॉर्म जमा नहीं करते हैं तो मतदाता सूची से उनका नाम कट जाएगा और पहले की तरह लोकसभा व विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर पाएंगे। सभी सातों विधानसभा में 4.76 लाख मतदात जोकि अभी तक अपने मताधिकार का प्रयोग करते आ रहे हैं। एसआईआर फॉर्म भरकर न जमा करने पर चुनाव में वोट नहीं डाल पाएंगे। मतदाताओं के लिए यह अंतिम अवसर है। डीएम आलोक कुमार ने बताया कि बीएलओ एक-एक मतदाताओं का पता लगा रहे हैं। बूथवार समीक्षा की जा रही है।
फील्ड में नहीं दिख रहे जनप्रतिनिधि
एसआईआर की प्रक्रिया के दौरान जिले के जनप्रतिनिधि फील्ड से नदारद रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि भले ही जनप्रतिनिधि न दिखे हों, मगर सभी पार्टी के कार्यकर्ताओं को बूथ लेवल एजेंट के तौर पर काम कर रहे हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय को पार्टियों की ओर से दी सूचना के आधार पर 2,647 सपा, 2,726 भाजपा व बसपा, 774 कांग्रेस और 46 आप समेत अन्य राजनीतिक दलों की ओर से बीएलए लगाने की सूचना दी गई है। कुल मिलकर 8,919 बीएलए एसआईआर में हरसंभव मदद कर रहे हैं।