फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Public representatives help 71 lakh to fight Corona

कोरोना से लड़ने को जनप्रतिनिधियों ने की 71 लाख की मदद

Tue, 24 Mar 2020 08:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
Public representatives help 71 lakh to fight Corona
गोंडा। कोरोना से जंग में आम जनता का साथ देने के लिए जनप्रतिनिधियों ने भी हाथ खोल दिए हैं। बचाव और जागरूकता में कहीं से बजट की कमी आने न आने पाए, इसके लिए प्रशासन को निधियों से बजट लेने के लिए जन प्रतिनिधियों ने स्वीकृति दे दी है। इसके अलावा बड़ी संख्या में समाज सेवियों और पंचायत प्रतिनिधियों ने भी पहल की है लोगों को जागरूक करने के साथ ही मास्क व सैनिटाइजर वितरित किया है।
विज्ञापन

अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड के साथ ही बेडों को सैनिटाइजर करने की पहल हो रही है। फीवर सेल में हर दिन 100 से 200 लोगों की जांच कराई जा रही है। बाहर से आने वालों की भी बड़े पैमाने पर जांच हुई है। इसके अलावा अन्य जरूरी कार्य भी हो रहे हैं। माना जा रहा है कि कोरोना के विरुद्घ जंग में जरूरी सामग्री की जरूरत पड़ रही थी और बजट की कमी आ रही थी।
विज्ञापन

बजट की कमी न आने देने के लिए प्रदेश के मनकापुर विधायक व समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री, गौरा विधायक प्रभात वर्मा, मेहनौन विनय कुमार द्विवेदी, कटरा विधायक बावन सिंह व तरबगंज विधायक प्रेम नरायन पांडेय ने प्रशासन को आर्थिक मदद दी है। मंत्री समेत विधायकों ने अब तक 71 लाख रुपये की मदद विधायक निधि से की है। जिलाधिकारी को पत्र लिखकर निधि से बजट लेने की स्वीकृति दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने कोरोना से बचाव के लिए 25 लाख व तरबगंज विधायक प्रेंमनरायन पांडेय ने दस लाख रुपये की स्वीकृति विधायक निधि से की है। वहीं गौरा विधायक ने प्रभात वर्मा ने 11 लाख और मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने 15 लाख रुपये की मदद दी है।

मंत्री के प्रतिनिधि वेदप्रकाश दूबे ने बताया कि मंत्री रमापति शास्त्री ने अपनी विधानसभा के लोगों के लिए विकास निधि से 25 लाख रुपये दिया है। वहीं तरबगंज से भाजपा विधायक प्रेंमनरायन पांडेय ने अपने निधि से 10 लाख रुपये जनहित में खर्च करने के लिए दिए हैं। कटरा बाजार के विधायक बावन सिंह ने भी 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद की स्वीकृति दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed