{"_id":"5873d1b64f1c1b1929ba92a8","slug":"protests-to-the-ladies","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला/बलरामपुर
Updated Mon, 09 Jan 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करतीं महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के खिलाफ कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया। जुलूस निकालकर आक्रोश भी जताया। महिला कार्यकर्ताओं ने नोटबंदी के दो माह बाद भी कैश निकालने केे लिए बैंकों की लाइन में खड़ा होने का आरोप लगाया। कहा कि बैंकों में कैश की किल्लत शीघ्र दूर न हुई तो आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
धरने में महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष रेशम सिंह ने कहा कि प्रशासन से अनुमति लेकर नोटबंदी के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। नोटबंदी के दो माह पूरे हो गए हैं। इसके बावजूद लोगों को कैश निकालने के लिए बैंकों की लाइन में खड़े होने को मजबूर होना पड़ रहा है।
घर की महिलाएं चूल्हा-चौका करें कि बैंकों में लाइन लगाकर पैसे निकालने जाएं। भारी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने नगर के अंबेडकर चौराहे से वीर विनय चौराहा तक थाली बजाकर विरोध जताया।
विज्ञापन
जिला उपाध्यक्ष नीलम अंबेडकर, एसडी भारती, पूनम तिवारी, दिव्या गुप्ता, नगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता व नगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ईजराइल गांधी आदि ने धरने को संबोधित कर नोटबंदी के खिलाफ आरपार की लड़ाई का ऐलान किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान आसिफा, सुंदरी, शुभम भारती, शुग्गी व खैरुन्निशा आदि मौजूद रहीं।