{"_id":"6851ae12321001dc350a747d","slug":"protested-by-keeping-the-dead-body-demanded-action-and-compensation-gonda-news-c-100-1-gon1003-139401-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: शव रखकर किया प्रदर्शन, कार्रवाई व मुआवजे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: शव रखकर किया प्रदर्शन, कार्रवाई व मुआवजे की मांग
Tue, 17 Jun 2025 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 17 Jun 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
गोविंद शर्मा की फाइल फोटो।
खोड़ारे/गौरा चौकी (गोंडा)। खोड़ारे के गिन्नी बाजार में पिपरा अदाई निवासी गोविंद शर्मा (28) की मौत के बाद मंगलवार को परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। शव को घर के समीप रखकर अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। साथ ही आरोपियों की खिलाफ सख्त कार्रवाई व 20 लाख रुपये मुआवजे की मांग शुरू कर दी। एसपी विनीत जायसवाल से आश्वासन के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया।
मालूम हो कि बीते नौ जून को गिन्नी बाजार में सब्जी लेने गए गोविंद शर्मा की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल गोविंद ने इलाज के दौरान बीते 15 जून को लखनऊ के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। सोमवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही व मनमानी का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सीओ उचित नारायण पालीवाल व नायब तहसीलदार अनिल त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर लोगों से बात की, लेकिन बात नहीं बनी। सूचना पर विहिप के जिला मंत्री विजय प्रताप सिंह, जिला कार्याध्यक्ष जनार्दन सिंह, बजरंग दल संयोजक पंकज सिंह, जिला सह मंत्री सुनील निषाद आदि पहुंच गए। विहिप कार्यकर्ताओं ने एसपी से फोन पर बात की। परिजनों ने सीओ व नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। खोड़ारे थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार ने बताया कि गैर इरादतन हत्या समेत अन्य आरोप में खोड़ारे के बकवा दरगाह निवासी निहाल अहमद उर्फ सैय्यद मुनीर, नावेद अहमद और तन्नू उर्फ सैय्यद को गिरफ्तार कर लिया गया है।
सरकारी अस्पतालों में नहीं मिल पाया इलाज
परिजनों का कहना है कि गोविंद की बेरहमी से पिटाई के बाद परिजन बभनजोत सीएचसी ले गए। वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मगर हालात गंभीर देखकर लखनऊ डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल भेज दिया गया। मगर वहां बेड खाली न होने से मजबूरन इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
विज्ञापन
मां ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
गोविंद की मां ने बताया कि घटना के बाद वह तहरीर लेकर खोड़ारे थाने पहुंचीं थीं। इस दौरान उन्हें डांट फटकार कर तहरीर फेंक दी गई और मनमानी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ उदित नारायण पालीवाल ने बताया कि शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।