फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Protest of youth protest against Agneepath Pravesh Yojana

अग्निपथ प्रवेश योजना के विरोध में युवाओं का प्रदर्शन

Thu, 16 Jun 2022 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Protest of youth protest against Agneepath Pravesh Yojana
गोंडा। सेना में अग्निपथ प्रवेश योजना के तहत चार साल की भर्ती का युवाओं ने सड़क पर उतर कर जमकर विरोध किया। गुरुवार को अंबेडकर चौराहा पर प्रदर्शन करने के बाद शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज के मैदान में युवाओं की भीड़ जुटी। यहां पर भी युवाओं ने घंटों प्रदर्शन किया। इसके बाद में रक्षामंत्री को संबोधित ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा गया।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे संजय शुक्ला ने बताया कि केंद्र सरकार ने सेना में युवाओं की भर्ती के लिए अग्निपथ प्रवेश योजना लागू की है। थल सेना, नौसेना व वायु सेना में चार साल के लिए भर्तियां की जाएंगी। यह गरीब बच्चों के साथ मजाक है। प्रदर्शन कर रहे आक्रोशित युवाओं का कहना था कि सेना में इस देश के गरीब बच्चे भर्ती होते हैं।
विज्ञापन

वहीं, दुर्गेश शुक्ला ने बताया कि टूर ऑफ ड्यूटी (टीओडी) के विरोध में हम लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। तीन साल से सेना की कोई भर्ती नहीं आई है। अब सिर्फ चार साल के लिए भर्ती किया जाएगा। गरीब के बच्चे चार साल के लिए नौकरी करने जाएंगे। उन्होंने कहा कि यदि चार साल के लिए नौकरी करने जाएंगे तो छह माह ट्रेनिंग के निकल जाएगा। इतना ही छुट्टी घर आने जाने के लिए कुल मिलाकर सिर्फ दो ही साल नौकरी करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार साल बाद जब हम घर आएंगे तो सरकार हमको कौन सी नौकरी देगी। रजनीश तिवारी ने कहा कि अभी तक सेना से जो लोग रिटायर होकर आए हैं उनमें एक प्रतिशत से भी कम लोगों को सिर्फ बैंक में गार्ड की नौकरी मिली है। अक्षय यादव ने कहा कि तीन साल से सेना में भर्ती न होने से तमाम युवा ओवर एज हो गए।
प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना था कि हमको टीओडी नहीं चाहिए। जिस तरह पहले भर्ती होती थी उसी प्रक्रिया से भर्ती किया जाए। छात्रों का यह भी आरोप था कि पहले सेना में भर्ती की आयु 23 वर्ष थी। उसे घटाकर 21 कर दिया गया। युवाओं ने कहा कि हमारी मांग है कि पुरानी प्रक्रिया से ही सेना में भर्ती किया जाए और आयु पूर्व की भांकित 23 वर्ष रहे।

प्रदर्शन करने वालों में सूरज, राजवीर वर्मा, सूरज गुप्ता, राहुल सिंह, सत्यप्रकाश मिश्र, विकास तिवारी, सोमप्रताप सिंह, राज सिंह विसेन, सूरज पांडेय, अनुपम, अरुण, अभय, मोनू, हिमांशु, करन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed