फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Protest against the decision to close Gonda oil depot

Gonda News: गोंडा तेल डिपो बंद करने के फैसले का विरोध

Fri, 05 Dec 2025 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 05 Dec 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Protest against the decision to close Gonda oil depot
इंडियन ऑयल डिपो के बंद होने की संभावना के विरोध में प्रदर्शन करते कर्मी। स्रोत: कर्मचारी
गोंडा। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने गोंडा तेल डिपो को बंद करने का निर्णय लिया है। इस डिपो से देवीपाटन मंडल के साथ ही नेपाल तक डीजल व पेट्रोल की आपूर्ति होती है। एकाएक गोंडा डिपो को बंद कर लखनऊ के अमौसी स्थानांतरित करने के फैसले से हर कोई हैरत में है। विरोध भी शुरू हो गया है। पेट्रोल व डीजल के परिवहन से जुड़े ठेकेदारों ने विदेश राज्यमंत्री के प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

शहर में बहराइच रोड पर मिश्रौलिया पुलिस चौकी के समीप इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड का डिपो है। डिपो के प्रबंधक सतेंद्र कुमार ने बताया कि जानकारी में आया है कि यहां का डिपाे लखनऊ के अमौसी में शिफ्ट किया जा रहा है। इससे ज्यादा कोई जानकारी नहीं है। जिला आपूर्ति अधिकारी कुंवर दिनेश प्रताप सिंह का कहना है कि इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन


एकेएस भारत ट्रांसपोर्ट कंपनी के रहमतउल्लाह खां, राम निवास तिवारी, रवि प्रताप सिंह, मुस्ताक, शिवशंकर पांडेय सहित अन्य के नेतृत्व में परिवहन से जुड़े लोगों ने प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि डिपो बंद होने से लगभग 500 कर्मचारियों सहित अनेक लोगों की आजीविका प्रभावित होगी। उन्होंने बताया कि डिपो मैनेजर कई माह से उन्हें बता रहे हैं कि डिपो को लखनऊ स्थानांतरित किया जा रहा है। कहीं और काम तलाशने की सलाह दी जा रही है। विदेश राज्यमंत्री के प्रतिनिधि रमाशंकर मिश्र ने बताया कि ज्ञापन प्राप्त हुआ है और इसे विदेश राज्यमंत्री को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed