{"_id":"67758337643b6f58f70ebc18","slug":"problems-of-respiratory-patients-increased-in-cold-217-got-treatment-gonda-news-c-100-1-gon1001-130091-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: ठंड में बढ़ी सांस के रोगियों की मुश्किल, 217 को मिला इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: ठंड में बढ़ी सांस के रोगियों की मुश्किल, 217 को मिला इलाज
Wed, 01 Jan 2025 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 01 Jan 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। ठंड के साथ ही बुजुर्ग व सांस के रोगियों की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। बुधवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में सांस व ठंड से जुड़ी बीमारियों के 217 मरीजों का उपचार किया गया।
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आफताब आलम ने बताया कि बच्चों को सर्दी के कारण सांस लेने में दिक्कत होने लगती है। सांस के मरीजों को भाप लेने की सलाह दी जा रही है। फिजीशियन डॉ. राकेश तिवारी ने बताया कि ओपीडी में आने वाले मरीजों में हर चौथा व्यक्ति सांस लेने की समस्या से ग्रस्त है।
सांस लेने में परेशानी से पीड़ित मरीजों में सबसे ज्यादा संख्या बुजुर्ग की है। सांस के मरीजों को गर्म पानी पीने की सलाह दी जा रही है। मरीज की स्थिति के अनुसार उसे अस्पताल में भर्ती भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
डॉक्टर ने बताया कि श्वसन नली सिकुड़ने व सीने में कफ जमा होने के कारण मरीजों को सांस लेने में परेशानी होती है। बुजुर्गों व बच्चों को ठंड से बचाने की अधिक जरूरत है। गर्म पानी पिएं, सुबह टहलने न निकले, गर्म कपड़े पहनकर दोपहर बाद घर से बाहर निकले।