{"_id":"65735de9e8735b7e7b02aacd","slug":"problems-due-to-waterlogging-and-mud-on-canal-tracks-gonda-news-c-100-1-gon1004-9037-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: नहर की पटरी पर जलभराव व कीचड़ से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: नहर की पटरी पर जलभराव व कीचड़ से परेशानी
Fri, 08 Dec 2023 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 08 Dec 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
बेलसर (गोंडा)। सरयू नहर खंड प्रथम की करनैलगंज तरबगंज शाखा पर ग्राम पंचायत मंगुरा बाजार से पीएचसी तक नहर की पटरी पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं। बरसात होने पर इन गड्ढों में पानी भर जाने से आवागमन बाधित हो रहा है।
इसी नहर की पटरी से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक स्वास्थ्य कर्मियों सहित गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों व अन्य मरीजों को पहुंचना पड़ता है। विद्यालय जाने वाले छात्र-छात्राओं को भी स्कूल पहुंचने में दिक्कत हो रही है। कपनी, नरदा, सुसुंडा, अभईपुर, खजुरी, बेलवा सहित दर्जनों ग्राम पंचायतों के लोगों का आवागमन हल्की सी बारिश होने से प्रभावित हो जाता है।
सरयू नहर के पटरी पर गड्ढे व जल भराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए 13 जून 2023 को लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को पत्र भेजकर जनहित में सड़क निर्माण कराए जाने का अनुरोध करनैलगंज विधायक अजय सिंह ने किया था। लेकिन छह महीने बाद भी विभाग के तरफ से कोई कवायद शुरू नहीं की गई है।