फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Priya and Pushpa won the race

वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में प्रिया व पुष्पा ने दौड़ में मारी बाजी

Tue, 16 Mar 2021 11:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Priya and Pushpa won the race
गोंडा। श्री लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय के वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन विज्ञान कैंपस के खेल मैदान में हुआ। दूसरे दिन दौड़, कूद, गोलाफेंक, त्रिपल कूद सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। दौड़ प्रतियोगिता में प्रिया व पुष्पा ने बाजी मारी।
विज्ञापन

आयोजित प्रतियोगिताओं में 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रिया यादव प्रथम, अनुराधा द्वितीय व बबिता वर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। 800 मीटर दौड़ में पुष्पा चौहान प्रथम, वर्तिका सिंह द्वितीय तथा ममता तिवारी तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

गोलाफेंक शाटपिट में विशाल प्रथम, शुभम उपाध्याय द्वितीय तथा राहुल सिंह तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में प्रिया सिंह प्रथम, स्वाती भारती द्वितीय तथा प्रीति यादव तीसरे स्थान पर रहीं। लंबी कूद बालिका वर्ग में वर्तिका सिंह, बबिता वर्मा तथा विदिशा सिंह ने परचम लहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्रिपल कूद बालक वर्ग में अभय कुमार शुक्ल प्रथम, बाबूराम यादव द्वितीय तथा उदयभान तिवारी तीसरे स्थान पर रहे। ऊंची कूद बालक वर्ग में अभय कुमार शुक्ल प्रथम, सुमन सिंह द्वितीय व उदयभान तिवारी तीसरे स्थान पर रहे। 800 मीटर बालक वर्ग में सौरभ तिवारी प्रथम, शिवम साहनी द्वितीय तथा सुनील कुमार तृतीय स्थान पर रहे।
200 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में प्रिया यादव, अनुराधा यादव व दिव्या शुक्ला ने क्रमश: जीत दर्ज की। जैबलिन थ्रो में विशाल पटेल प्रथम, सौरभ तिवारी द्वितीय व सुनील कुमार तीसरे स्थान पर रहे।

क्रिकेट बाल थ्रो में सृष्टि मौर्या प्रथम, खुशबू द्वितीय तथा दीपिका सिंह तृतीय स्थान पर रही। निर्णायक मंडल में वंशीलाल, संदीप शुक्ल, पुष्पेंद्र वर्मा, संजय सिंह, रघुराज प्रताप सिंह, ज्ञानेश कुमार गुप्त सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed