{"_id":"68238b76f92cac844d00b274","slug":"private-schools-once-again-left-government-schools-behind-gonda-news-c-100-1-slko1026-137635-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: निजी स्कूलों ने सरकारी को एक बार फिर पीछे छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: निजी स्कूलों ने सरकारी को एक बार फिर पीछे छोड़ा
Tue, 13 May 2025 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 13 May 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। सीबीएसई परीक्षा परिणाम की जिले की टॉप टेन सूची में सरकारी स्कूल का एक भी बच्चा नहीं है। दरअसल, टॉपटेन सूची में जिले के एकमात्र पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय रेल परिसर को जगह नहीं मिल सकी। यह स्थिति तब है जब इस स्कूल को पीएम श्री योजना में शामिल करके शैक्षिक सहित अन्य सुविधाओं का विस्तार किया गया है। इसके बाद भी परिणाम बेहतर नहीं आ सके।
केंद्रीय विद्यालय में इंटर में 34 व हाईस्कूल में 42 बच्चों ने परीक्षा दी थी। परिणाम शत-प्रतिशत रहा। इसमें से इंटरमीडिएट की छात्रा आयुषी सिंह 85.6 प्रतिशत अंकों के साथ कॉलेज टाॅपर बनी। साथ ही प्रथम तीन स्थान पर दो बेटियाें ने स्थान बनाया। इसमें 77.4 प्रतिशत अंक के साथ दिव्यांशी सिंह ने तीसरे स्थान पर जगह बनाई। हाईस्कूल में रितुल राज ने 84.2 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में पहला स्थान बनाया। जबकि पार्थ शुक्ल 84 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे व शिवम कुमार मिश्र 81 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
प्रधानाचार्य अपर्णा सक्सेना का कहना है कि परिणाम शत-प्रतिशत रहा। इसे और बेहतर करने के लिए नए सत्र से प्लानिंग के साथ काम किया जाएगा।