{"_id":"64e0f90c6cc85b65cd0439d8","slug":"private-hospital-operator-attacked-in-front-of-police-station-gonda-news-c-100-1-slko1028-2947-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: थाना गेट के सामने निजी अस्पताल संचालक पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: थाना गेट के सामने निजी अस्पताल संचालक पर हमला
Sat, 19 Aug 2023 10:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 19 Aug 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। कटरा बाजार थाने के गेट के सामने पुलिस की मौजूदगी में दबंगों ने एक निजी अस्पताल के संचालक को पीटकर लहूलुहान कर दिया। उसे जिला अस्पताल भेजा गया है।
कटरा बाजार-गोंडा मार्ग स्थित ओपी मेमोरियल हाॅस्पिटल के संचालक अंकुर तिवारी ने कहा कि वह 18 अगस्त को अपने अस्पताल में थे। शाम साढ़े सात बजे करनैलगंज के देवी तिलमहा खजुहा निवासी आलोक सिंह, अमन सिंह, कोतवाली देहात के गुलहरियन पुरवा चांदपुर निवासी रमन शुक्ल, कटरा बाजार के सरैंया निवासी अमित शुक्ल व चार-पांच लोग अज्ञात आए। लाठी, हाॅकी, राॅड व डंडे से लैस ये लोग अस्पताल में घुसने लगे। मना करने पर मारपीट करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों पक्षों को थाने ले आई और सुलह करा दी।
अंकुर तिवारी ने बताया कि जैसे ही वह सुलह करके बाहर आए उन लोगों पुनः थाने के गेट के सामने ही हमला कर दिया। जिसमें उनके सिर पर गहरी चोट आई। अंकुर के भाई आशीष तिवारी ने बताया कि विपक्षी उनके भाई के अस्पताल के बगल में बने मकान में नया अस्पताल खोलना चाहते थे। इसी को लेकर विवाद हुआ है। रमन व अमित उनके भाई के अस्पताल में काम करते थे। रमन कुछ माह पहले काम छोड़कर चला गया था और अमित कर रहा है। इंस्पेक्टर करुणाकर पांडेय ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। इनमें दो लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया गया है।